इंदौर।  स्कूटी से जा रही महिला के कपड़ों पर किया कमेंट, तो मनचले को युवती ने सिखाया सबक,बीच सड़क पर की चप्पल से पिटाई – देखें वायरल Video

शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूटी से जा रही महिला पर बाइक सवार युवक कपड़ों को लेकर कमेंट कर रहा था। महिला ने दो-तीन बार उसकी बातों को नजरअंदाज किया। इसके बाद भी वह नहीं माना तो गाड़ी रुकवाकर मनचले की सभी के सामने पिटाई कर दी। तब युवक सभी के सामने यह कहता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया।

 

जानकारी अनुसार, युवक का नाम जावेद है। महिला ने युवक के खिलाफ जब थाने में शिकायत करने की बात कही तो वह गाड़ी और बैग छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि दोपहर दो बजे स्कूटी से भंवरकुआं तरफ जा रही थी। इसी दौरान राजीव गांधी चौराहे के पास एक व्यक्ति बाइक से आया और पीछा करने लगा। अभद्रतापूर्वक कपड़ों को लेकर कमेंट्स करने लगा। जब विरोध किया और चिल्लाया तो भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वह बाइक और बैग छोड़कर भाग निकला।

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रही है। युवक इसके बाद भी अपनी गलती नहीं मान रहा था। इसके बाद मौका देखकर वह फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और बैग जब्त कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *