इंदौर। Indore News: सेक्स रैकेट के आरोपितों को जल्द छोड़ने पर भड़के रहवासी , लोगों ने घेरा पुलिस कमिश्नर ऑफिस – देखें वीडियो

इंदौर में सेक्स रैकेट के आरोपितों को जल्द छोड़ने पर क्षेत्र के रहवासी तेजाजी नगर पुलिस थाना पहुंचे। रहवासियों ने अपना आक्रोश जताते हुए पुलिस अधिकारियों से अपनी पीड़ा बताई।

 

पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे रहवासियों का आरोप था कि प्रशासन की साठगांठ से आरोपित जल्द छूट गए। वहीं, पुलिस का कहना था कि हम तो हमारी कार्रवाई कर देते हैं। आरोपितों को सजा देना और छोड़ना कोर्ट द्वारा किया जाता है। समझाइश के बाद रहवासी आयुक्त कार्यालय से रवाना हुआ।

 

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति द्वारा अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थी। उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी, मगर वह कोर्ट से जल्दी छूट गया। इससे रहवासियों में गुस्सा था।

 

11 को गिरफ्तार हुआ था जाहिद खान
दरअसल, 11 फरवरी को इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस और तेजाजी नगर पुलिस की कार्रवाई में सेक्स रैकेट के सरगना को पकड़ा कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया था. लेकिन, कोर्ट से आरोपी को जल्द जमानत मिल गई. इस बात पर विरोध जताते हुए रहवासियों ने रविवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *