
शहर में दो जगह लगी आग….तेजपुर गड़बड़ी पुलिया पर चलती कार में लगी आग वही दूसरी घटना नूरानी नगर की जहाँ दो मंजिला मकान में लगी है आग
इंदौर – शहर में दो जगह आग लगने की घटना सामने आई थी । पहली घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी पुलिया की है जहाँ चलती नैनो कार में आग लग गई थी । कार में आग देख कार चालक कार छोड़कर अलग हो गया । वही दूसरी घटना चंदन नगर क्षेत्र के नूरानी नगर की है जहाँ दो मंजिला मकान में आग लग गई थी । दोनों जगह फायर की टीम आग पर काबू पा लिया था, जिसमें कोई जनहानि तो नही हुई है ।