इंदौर। लम्बे समय से फरार भू माफिया दीपक जैन, ‘मद्दा’ को क्राइम ब्रांच ने मथुरा वृंदावन से गिरफ़्तार किया। उसे इंदौर लाया जा रहा।

कुख्यात भूमाफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा को इंदौर क्राइम की टीम ने मथुरा वृंदावन से पकड़ा ऐसी सूचना है….. टीम इंदौर के लिए लेकर निकली ….कल बड़े अधिकारी ले सकते है प्रेसवार्ता

इंदौर – अभी अभी कुख्यात भूमाफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा को इंदौर क्राइम की टीम ने मथुरा वृंदावन से पकड़ा है । सूत्रों की माने तो लंबे समय से मथुरा में रुका था जिसे टीम ने पकड़ा है ।
तत्कालीन दमदार कलेक्टर रहे मनीष सिहं ने जमीनों के खेल के मामले में फरवरी 2021 में मद्दा के खिलाफ 6 एफआईआर कराई थी और फिर रासुका लगाई थी । मद्दा ने पुलिस को अपर मुख्य सचिव एसीएस गृह डॉ. राजेश राजौरा के हस्ताक्षर वाला पत्र पुलिस को भेजकर कहा कि उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाए, क्योंकि मेरी रासुका गृह विभाग ने निरस्त कर दी है। पुलिस ने जब गृह विभाग से पत्र क्रमांक 3525/825/2022 की जानकारी मांगी तो पता चला कि ऐसा कोई पत्र ही जारी नहीं हुआ । इसके बाद खजराना पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है । जिसके बाद से दीपक की तलाश जारी थी । दीपक को पुलिस सुबह तक इंदौर लेकर आ सकती है जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी प्रेसवार्ता लेंगें । हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी अभी पुष्टि नही कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *