सर्व ब्राह्मण समाज का ऑन लाइन एन आर आई परिचय सम्मेलन 25 मार्च 2023 को ।

25 मार्च को हो रहा है ऐतिहासिक अप्रवासी भारतीय (NRI) युवक-युवतियों का वर्चुअल वैवाहिक परिचय सम्मेलन घर बैठे परिजन और विदेश मे रहने वाले विवाह योग्य बच्चों का होगा आपसी परिचय ब्राह्मण समाज के युवाओं के शानदार ग्लोबल सोशल नेटवर्क और IT प्रोफेशनल ने दुनियाभर के ब्राह्मण समाज के युवक युवतियों को वैवाहिक संबंधो के लिए शानदार सामाजिक प्लेटफॉर्म प्रदान किया.

विदेश मे रहने वाले ब्राह्मण समाज के भारतीय युवक युवतियों को वैवाहिक संबंधो को तलाश करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ ने अनुकरणीय पहल करते हुवे वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा और वेबसाइट brahminbyah.com/nri के माध्यम से जोड़ने और आपसी परिचय के लिए विशेष सुविधाएं देते हुए वैवाहिक परिचय सम्मेलन के आयोजन कर रहा है ।
अब तक लगभग 1000 से अधिक NRI प्रत्याशीयों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है, तथा अप्रवासी भारतीय प्रत्याशियों से विवाह करने के इच्छुक लगभग 5000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।
25 मार्च शाम 8:30 को होने वाले इस आयोजन को देश विदेश मे काफी सराहना प्राप्त हो रही है, लंदन अमेरीका ऑस्ट्रेलिया कनाडा जर्मनी फ्रांस सिंगापुर दुबई sweedon आदि कई देशों से प्रविष्टियों का आना लगातार जारी है संस्था के महासचिव आशुतोष दुबे ने जानकारी देते हुवे कहां की हमे उम्मीद भी नहीं थी कि यह आयोजन इतना लोकप्रिय हो जाएगा और लोगों का इतना प्रोत्साहन मिलेगा. आश्चर्यजनक बात यह है कि सम्मेलन कार्यालय जो कि वैशाली नगर मे स्थित है वहीं से करीब 15 के आसपास प्रविष्टी प्राप्त हो गयी किसी को पता ही नहीं था कि हमारी कॉलोनी मे भी इतने बच्चे विदेशों मे रह कर अपना कैरियर बना रहे है. इंदौर ही नहीं आसपास के छोटे शहरो तथा धार देवास और झाबुआ जैसे छोटे जगहों के बच्चे भी अमेरीका लंदन जैसे देशों मे बड़ी कंपनियो मे काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश साउथ राजस्थान महाराष्ट्र दिल्ली पंजाब आदि प्रदेशों से भी इस कार्यक्रम मे शामिल होने और इस आयोजन को करने के लिए पालकों का प्रोत्साहन और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है.

सर्व ब्राह्मण समाज का यह आयोजन पिछ्ले 4 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इस बार इस आयोजन की तैयारियां पिछ्ले कई महीनों पहले से शुरू कर दी गई थी.
संस्था के अध्यक्ष श्री अनमोल तिवारी ** ने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन विशेष तैयारी के साथ किया जा रहा है। जिसकी विशेषता यह है कि ब्राह्मण समाज के कई संगठन जो कि विदेशों मे सक्रिय है, उनको भी इस आयोजन मे सम्मिलित किया जाएगा और प्रत्याशियों के लिए coordinator की व्यवस्था की जाएगी।संस्था के लंदन स्थित कार्यालय से भी यही सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। अमेरीका के taxas से rohitash दुबे और अभिज्ञान दुबे london से अमित एवं अनुराधा पांडे Singapore से अखिलेश पांडे .Germany से रचित शर्मा आदि युवा टीम इस आयोजन मे अपना सक्रिय योगदान दे रही है विशेष सलाहकार समिति से श्री रवीन्द्र दुबे एवं संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री jitendra ओझा जी का योगदान भी इस आयोजन मे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
वीसा एवं अन्य सलाह के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी सलाहकार भी उपलब्ध कराया जारहा है।

सम्मेलन मे शामिल होने के लिए आप अपनी प्रविष्टी हेल्प लाइन नंबर 7999526632 पर wahtsapp कर सकते है अथवा कॉल कर सकते है।

लंदन ऑफिस +44 7985 656017

रजिस्ट्रेशन लिंक द्वारा online website पर रजिस्ट्रेशन करे
https://www.brahminbyah.com/nri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *