
इंदौर में पदस्थ अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले थाना प्रभारी तहजीब काजी एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को नेहरु स्टेडियम में हुई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में उन्होंने मास्टर श्रेणी में फर्स्ट अवार्ड जीता। उन्होंने यहां स्टेज पर उतरकर फिटनेस गुरुओं के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए। वे जब स्टेज पर उतरे तो अन्य प्रतियोगियों से भारी पड़ गए। उन्होंने यहां कॉम्पिटिशन में आए छोटे खिलाड़ियों को फिटनेस को लेकर भी कई गुर बताए। बता दें टीआई तहजीब काजी थानों में जिम बनाकर कसरत करने के लिए भी पहचाने जाते हैं।
मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 63 मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप साल 2023-24 में उन्होंने मास्टर श्रेणी में चैम्पियंस ऑफ चैम्पियन अवार्ड से नवाजा गया है। TI काजी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चिंतित रहते है। कोराना काल में ड्यूटी हो या शहर में कोई वीआईपी मूवमेंट, वे कसरत के लिए हमेशा समय निकाल लेते हैं। शनिवार को स्टेडियम में भी वह अपनी फिटनेस को लेकर छाए रहे।

(बाएं से पहले टीआई तहजीब काजी। वे हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।)
BRTS की दौड़ और सड़क पर कसरत भी कर चुके हैं
सोशल मीडिया पर TI तहजीब काजी के कई वीडियो पहले वायरल हुए हैं। जिसमें वे कभी BRTS पर दौड़ लगाते नजर आए तो कभी सड़क किनारे डंबल्स उठाते या पुशअप करते। विजयनगर थाने में रहने के दौरान उन्होंने अपनी ही बैच के खजराना TI दिनेश वर्मा के साथ रेस भी लगाई थी। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें दोनों की जमकर तारीफ हुई थी।