इंदौर। तुकोगंज इलाक में कारोबारी के घर बड़ी चोरी , बदमशों ने गार्ड को बांधकर दिया घटना को अंजाम ।

शहर के तुकोगंज इलाके में तीन बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर बंगले में चोरी की। बदमाश यहां से लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। यहां बदमाशों की सीसीटीवी से तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वारदात प्रिंसेस पार्क की है। यहां 571 साउथ तुकोगंज में आदर्श बंगले में रविवार रात बदमाशों ने चोरी की। यह बंगला दाल मिल मालिक रामअवतार जाजू का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बंगले के मेन गेट के यहां रात करीब दो बजे बदमाश दीवार लांघकर अंदर घुसे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड मांगीलाल के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद एक बदमाश मांगीलाल के पास ही बैठा रहा। दो बदमाश बंगले के अंदर घुसे। यहां से कुछ देर बाद चोरी की और गार्ड मांगीलाल के पास बैठे दूसरे बदमाश को साथ लेकर फरार हो गए।

सिक्योरिटी गार्ड के हाथ पैर बंधे देख पुलिस को दी सूचना
सुबह सिक्योरिटी गार्ड को लोगों ने वहां देखा। जिसके बाद उसके हाथ पैर खोले ओर मामले में पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद यहां क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक मांगीलाल बयान बदल रहा है। आसपास रिहायशी इलाका होने के साथ रेस्टोरेंट और होटल है। जहां बाहर भी सिक्योरिटी रहती है। राम अवतार का परिवार गमी में बाहर गया है। पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरों से चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *