
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से। रविवार से 4 रूट पर नई फ्लाइट शुरू होंगी। यह फ्लाइट शिर्डी, उदयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ के लिए होंगी। इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद के लिए इंदौर से तीसरी, जबकि लखनऊ के लिए दूसरी फ्लाइट संचालित होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन रहेंगी। वहीं, शिर्डी और उदयपुर के लिए एयरलाइंस कंपनी पहले फ्लाइट संचालित कर रही थी। बीच में बंद कर दी थी। अब इस सीजन से दोबारा संचालन शुरू कर रही है। नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। एयरलाइंस कंपनी सूरत व राजकोट के लिए नई फ्लाइट 1 मई से शुरू करेगी। उधर, इधर, अलाइंस एयर भी दो फ्लाइट शुरू करेगी। एक फ्लाइट गोवा के लिए, जो गुरुवार और रविवार को चलेगी। 26 मार्च से इसकी शुरुआत होगी। एक फ्लाइट ग्वालियर के लिए जो मंगलवार और शनिवार को चलेगी।
यह रहेगा शेड्यूल- इंदौर-शिर्डी:-इंदौर से रवाना होगी दोपहर 12.25 बजे। शिर्डी पहुंचेगी दोपहर 2 बजे।
शिर्डी से दोपहर 3.25 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी शाम 5 बजे।
फेयर – करीब 2700 रुपए
इंदौर-उदयपुर:-इंदौर से रवाना होगी शाम 5.20 बजे। उदयपुर पहुंचेगी शाम 6.20 बजे।
उदयपुर से रवाना होगी शाम 6.40 बजे। इंदौर आएगी शाम 7 बजे।
फेयर – करीब 2600 रुपए
यह रहेगा शेड्यूल- इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट:-सप्ताह में 6 दिन बुधवार (छोड़कर)
इंदौर से रवाना होगी सुबह 10.10 बजे। अहमदाबाद पहुंचेगी 11.15 बजे।
अहमदाबाद से रवाना होगी सुबह 8.30 बजे। इंदौर आएगी 9.40 बजे
इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट (प्रति बुधवार):-अहमदाबाद से रवाना होगी सुबह 8.30 बजे। इंदौर आएगी 9.40 बजे
इंदौर से रवाना होगी दोपहर 2.10 बजे। अहमदाबाद पहुंचेगी दोपहर 3.15 बजे।
फेयर – करीब 5000 रुपए
इंदौर-लखनऊ:-इंदौर से रवाना होगी शाम 5.30 बजे। लखनऊ पहुंचेगी शाम 7.20 बजे।
लखनऊ से रवाना होगी शाम 7.40 बजे। इंदौर आएगी रात 9.40 बजे।
फेयर : करीब 5700 रुपए
(जानकारी एयरलाइंस कंपनी और ट्रेवल एजेंटों के अनुसार। दोनों फ्लाइट का संचालन एटीआर विमान से होगा।)