इंदौर। Indore Breaking : मंदिर में बना हुआ कुआं धंसा, 50 से ज्यादा लोग गिरे , अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी -देखें वीडियो

शहर  में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते करीब 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

इंदौर बावड़ी हादसे में अब तक 10 से ज़्यादा  लोगों की मौत की सुचना है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि, ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सभी फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है। 40 फीट गहरी बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है।  कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *