इंदौर। बावड़ी हादसा: मौत के पांच मिनट पहले का वीडियो आया सामने – देखें वीडियो

इंदौर के पटेल नगर स्थित बेलेश्वर मंदिर का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो वहां आई आपदा के कुछ ही मिनट पहले का ही बताया जा रहा है। वीडियो में हवन होते हुए दिखाई दे रहा है। यह पूर्णााहुति के ठीक पहले का दृश्य है। यह वीडियो वहीं बैठे एक श्रद्धालु ने बनाया था। सोमवार को यह वायरल हो रहा है। ​​​​​​जूनी इंदौर के स्नेह नगर में बेलेश्वर महादेव मंदिर में 30 मार्च रामनवमी के दिन बावड़ी धंसने से 36 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वीडियो में दिखाई दे रहा हवन कुंड और श्रद्धालु भी बावड़ी में गिर गए थे।

 

मंदिर में हवन कुंड के आसपास बच्चे, बड़े और बुजुर्ग बैठे हैं। ये सभी जहां बैठे हैं वो ही बावड़ी की छत है। नजदीक ही महिलाएं जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के चंद सेकंड बाद ही श्रद्धालु आरती के लिए खड़े हुए। और जयकारा लगाने के बाद हवन कर रहे श्रद्धालु और उनके आसपास मौजूद सभी लोग बावड़ी धंसने से नीचे गिर गए।

बावड़ी में गिरे लक्ष्मण दलवानी (हवन कुंड के पास सफेद कुर्ते-पजामे में बैठे) ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि माता जी हवन में मैं भी आहुति डालने आया था। यहां मेरी बेटी भी आई थी, लेकिन वह आहूति डालकर चली गई थी। मैं भी हवन कुंड के पास जाकर आहुतियां देने लगा। इसलिए इन्हीं लोगों के पास जाकर बैठ गया। हवन पूरा होने के बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आरती हुई। इसके बाद सभी ने सांचे दरबार की जय बोला और जय जय सियाराम का नारा लगया। इसके तुरंत बाद बावड़ी धंस गई। इसमें मेरे सहित 50 से ज्यादा श्रद्धालु उसमें गिर गए। मैंने भी यहां बच्चे को दर्शन करवाए थे। दलवानी ने कहा कि मां दुर्गा का हवन पिछली नवरात्र में भी हुआ था। लेकिन तब हवन कुंड बाहर की ओर बना हुआ था। लेकिन इस बार  कुंड अंदर बनाया था। हादसे में घायल हुए दलवानी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *