
मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। कल भी मध्यप्रदेश में शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के दर्जनभर से ज्यादा आईएएस अधिकारी (कलेक्टर) इधर से उधर किए गए हैं। इसी बीच रीवा जिले की बहू हर्षिका सिंह को इंदौर की नई निगम आयुक्त बनाया गया है इंदौर की नई निगम आयुक्त हर्षिका सिंह रीवा जिले की बहू हैं।हर्षिका सिंह मंडला कलेक्टर रहे चुकी है, जबकि प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर की ज़िम्मेदारी दी गई है।
हर्षिका सिंह ने विश्व के सबसे बड़े संस्थान लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है, हर्षिका सिंह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं , शहर की नई निगम आयुक्त हर्षिका सिंह झारखंड के रंची से संबंध रखती है, उनकी परवरिश वही से हुई है।
आपको बता दें हर्षिका सिंह रीवा जिले की बहू हैं उनके ससुर लाल बहादुर सिंह रीवा में जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उनके पति रोहित सिंह भी एक आईएएस अधिकारी हैं।
मंडला जिले के कलेक्टर रहने के दौरान 58 परसेंट साक्षरता वाले जिले को पूर्ण साक्षर करने में प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है , जबलपुर पदस्थापना के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल से उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा है।