इंदौर।  Indore से चुनाव लड़ेंगे सोनू सूद? राजनीति में कदम रखने की जताई इच्‍छा… तो सांसद लालवानी ने कही ये बात ।

बॉलीवुड अभिनेता और कोरोना महामारी के दौरान लोगों के मददगार बनकर सामने आए सोनू सूद ने राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है, उनके राजनीति में आने की खबर से राजनीति जगत में भी हलचल मचा दी है, हालांकि उन्होंने ये तो कह दिया कि वे राजनीति में आएंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक ये नहीं कहा कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल अभिनेता सोनू सूद इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम रोडिज के सिलसिले में इंदौर आए थे, उन्होंने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें लोगों की मदद करना लोगों की समस्याओं को दूर करने में खुशी मिलती है, इस कारण जब पत्रकारों ने पूछा कि आप राजनीति में आएंगे, तो उन्होंने हां करते हुए बताया कि मैं इंदौर से चुनाव लडऩा चाहूूंगा, इस पर स्थानीय सांसद शंकर लालवानी ने भी उनके इस कदम को स्वागत योग्य बताया और उनके निर्णय की सराहना की है।

अभिनेता सोनू सूद ने चर्चा के दौरान बताया कि वह इंदौर को अपना दूसरा घर मानते हैं, उन्होंने कहा कि इंदौर से मेरा पुराना रिश्ता है, इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी सहित अन्य सेलेब्रिटी आए थे।

जरूरतंद लोगों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद
आपको बतादें कि कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंद लोगों और कोरोना महामारी में शहरों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए, उन्होंने कोरोना के दौरान लोगों की हर संभव मदद की, यही कारण है कि सोनू सूद के नाम पर कई लोगों ने अपनी दुकान भी खोली हैं, सोनू सूद की फैन फालोईंग काफी तगड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *