
आज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वे एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने दोस्तों और नौजवानों से एक गिफ्ट मांगा है।
कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो…
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में पहले तो वे एक्सरसाइज करते नजर आ रहे है।
विजयवर्गीय ने लगाए पुश अप, उठाए डंबैल:-वीडियो में देखा जा सकता है कि कैलाश विजयवर्गीय अपने हाथों और पैरों की एक्सरसाइज कर रहे है। इसके बाद वे पुश अप करते नजर आ रहे है। साथ ही वे मशीनों पर वेट लिफ्टिंग करते दिख रहे है। इसके बाद वे डंबैल उठा रहे है। इस दौरान एक इंस्ट्रक्टर भी उनके साथ खड़ा दिख रहा है।
कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो में कहा :-देखिए स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है और स्वस्थ मन में स्वस्थ विचार आते हैं। स्वस्थ विचार आते हैं तो व्यक्ति काम भी बहुत अच्छा करता है। पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है हम स्वस्थ रहे। देश के प्रधानमंत्री अपने लिए एक घंटा निकालते हैं। देश के गृहमंत्री स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा निकालते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी एक घंटा निकालते हैं। आप भी अपने लिए रोज एक घंटा निकालें। लोग कहते हैं हम बहुत बिजी हैं, अरे काहे के बिजी हो अपने लिए समय नहीं निकाल सकते तो क्या मतलब है। मैं 65 प्लस हूं, पिछले 45 साल से रोजाना एक्सरसाइज करता हूं। आप भी एक्सरसाइज करिए, स्वस्थ रहिए। आप स्वस्थ रहेंगे, परिवार स्वस्थ रहेगा। परिवार स्वस्थ रहेगा, तो देश स्वस्थ रहेगा। देश के प्रधानमंत्री ने लक्ष्य दिया है 2047 में हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है। जब तक यहां के नागरिक शक्तिशाली नहीं होंगे, तब तक देश शक्तिशाली नहीं हो सकता। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम करें। अपने लिए एक घंटा निकालिए। आज मैं अपने जन्मदिन पर आपसे गिफ्ट लेना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे ये गिफ्ट देंगे। आप स्वयं स्वस्थ रहेंगे, अपने परिवार को स्वस्थ रखेंगे। 2047 में हमें एक सशक्त भारत बनाना है। इसका संकल्प ले। भारत माता की जय…