
कर्मचारी चयन आयोग, नई दिल्ली की परीक्षा में इन्दौर की आयुषी ने पाई आॅल इण्डिया 17वीं रेंक, बनी इन्कम टेक्स इन्सपेक्टर
इन्दौर। अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर इन्दौर की प्रतिभाशाली आयुषी साहनी द्वारा हाल ही में जारी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 17 वीं रेंक प्राप्त कर आयकर निरीक्षक का स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2014 में पिता के आकस्मिक निधन होने से कड़े संघर्षों एवं विपरित परिस्थितियों के चलते आयुषी ने अपनी माता के कार्यों में हाथ बटाते हुए कक्षा 12वीं में इन्दौर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रदेश के प्रतिष्ठित एस.जी.एस.आय.टी.एस. काॅलेज, इन्दौर से इलेक्ट्राॅनिक इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा 02 वर्ष तक हैदराबाद में साॅफ्टवेयर कम्पनी में रू. 10.00 लाख सालाना पैकेज की नौकरी छोड़कर अपने साहस एवं कठोर परिश्रम से इन्कम टेक्स इन्सपेक्टर पद हेतु आॅल इण्डिया स्तर पर 17वीं रेंक पाकर प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों के लिये आयुषी ने आदर्श उदाहरण पेश किया है। आयुषी की इस सफलता पर उनके सभी परिजन एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।