
ब्राह्मण समाज इंदौर अक्षय तृतीया को भगवान श्री परशुराम जयंती पर इस वर्ष विज्ञापन व आयोजन नही करके बचे पैसों से समाज के जरूरतमंदों को राशनकीट उपलब्ध करवाने हेतु श्री परशुराम अक्षय अन्नदान अभियान चलाया जाएगा
भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार परम प्रतापी भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विज्ञापन ,आयोजन व अन्य खर्चो को बचाकर इंदौर शहर के जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को अक्षय अन्नदान अभियान के अंतर्गत राशन किट का वितरण किया जाएगा, इसके अंतर्गत ऐसे ब्राह्मण परिवारों की सूची बनाई जाएगी जो इस कोरोना महामारी के चलते अत्यंत संघर्ष पूर्ण स्थिति में जीवन यापन करने के लिये विवश हैं, इस अभियान के अंतर्गत सबसे पहले कर्मकांडी ब्राह्मण,मंदिर के पुजारी, विधवा महिला, व निराश्रित बुजुर्ग ,कच्चे मकान में रहने वालों,व किराएदार परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस अभियान के अन्तर्गत कोरोना नियमों का पालन करते हुए समाज के सहयोग से 1000 जरूरतमंद परिवारों तक राशन पँहुचाने का लक्ष्य रखा गया है,ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व श्री प. रमेश मेंदोला, प. योगेश मिश्रा,प. चंद्रमोहन दुबे,प. जितेंद्र त्रिपाठी,प. अनमोल तिवारी, प. नितिन शर्मा,प. संदीप जोशी व अन्य समाजजनों ने इस अभियान का समर्थन किया है, इस अभियान के संयोजक प. संदीप जोशी ने सबसे पहले 1 लाख रुपए का योगदान इस अभियान में देने की घोषणा की हैव अन्य समाजजनों से भी इस सार्थक अभियान से जुड़ने की अपील की है.।14 मई को सुबह हर सदस्य पर्यावरण शुद्धि एवं ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के लक्ष्य के साथ अपने-अपने घरों में संक्षिप्त हवन-यज्ञ करेंगे। शाम को हर सदस्य सांध्य दीप प्रज्वलित कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनजागृति का संदेश देंगे।
प. संदीप जोशी
संयोजक –
परशुराम अक्षय अन्नदान अभियान
8190888888
,9009797979

शहर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने अक्षय तृतीया 14 मई को भगवान परशुराम का अवतरण दिवस कोविड नियमों एवं लॉकडाउन के प्रोटोकाल के तहत मनाने का निर्णय लिया है। कान्यकुब्ज मंच पत्रिका के सम्पादक आशुतोष पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी दी है कि 14 मई को सुबह हर सदस्य पर्यावरण शुद्धि एवं ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के लक्ष्य के साथ अपने-अपने घरों में संक्षिप्त हवन-यज्ञ करेंगे। शाम को हर सदस्य सांध्य दीप प्रज्वलित कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनजागृति का संदेश देंगे।
उक्त निर्णय में कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष पं विष्णुप्रसाद शुक्ल ‘बड़े भैया’, उपाध्यक्ष अनूप वाजपेयी, अदिगौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के महामंत्री सुरेश शर्मा ‘कक्का’ व अजय व्यास, सर्वब्राह्मण मैत्री संघ के अध्यक्ष अनमोल तिवारी व आशुतोष दुबे, ब्राह्मण संसार संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रामचन्द्र दुबे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक शर्मा, सर्वब्राह्मण युवा संगठन के संदीप जोशी, सर्वब्राह्मण शिखर के शैलेन्द्र जोशी, परशुराम सेना के अनिल तिवारी व दीपक शुक्ल, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के अनूप शुक्ल, चन्द्रशेखर आजाद सेवा संगठन के श्यामजी मिश्र व हरीश दीक्षित के अलावा इन्दौर के अन्य ब्राह्मण संगठनों ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि अक्षय तृतीया 14 मई को ही एक वेबिनार गोष्ठी ‘सामाजिक समरसता के ध्वजवाहक महर्षि परशुराम’ विषय पर आयोजित होगी। गोष्ठी में इन्दौर से मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के सभापति सत्यनारायणजी ‘सत्तन’, हिन्दी परिवार के अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी, डॉ योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ नीरज दीक्षित व डॉ मुकेश दुबे, नई दिल्ली से ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ विश्वपति त्रिवेदी, लखनऊ से कान्यकुब्ज मंच के प्रबंध सम्पादक विष्णु पाण्डेय, बनारस से साहित्यकार डॉ नीरजा माधव, कन्नौज से कवि-साहित्यकार डॉ जीवन शुक्ल आदि अपने विचार रखेंगे।
इस अवसर पर विधायक द्वय संजय शुक्ला व रमेश मेन्द्रोला के नेतृत्व में भी समाज सेवा के कार्य किये जायेंगे। युवा समाजसेवी संदीप जोशी के नेतृत्व में परशुराम अक्षय अन्नदान अभियान के तहत भगवान परशुराम जयंती के आयोजन में व्यय होने वाली राशि से जरूरतमंद परिवारों को, जिनमें मंदिर के पुजारी, रोजी खो चुके श्रमिकों, विधवाओं, निराश्रितों को राशन किट वितरित की जाएगी।
आशुतोष पाण्डेय
सम्पादक- कान्यकुब्ज मंच
9312020932


Topic: सामाजिक समरसता के ध्वजवाहक महर्षि परशुराम
Time: May 14, 2021 05:00 PM
Join Zoom Meeting
https://us05web.zoom.us/j/83447452779?pwd=QUNhQWdwQzRta08zaDJyc3RGQUhCUT09
Meeting ID: 834 4745 2779
Passcode: P0GVbY