त्याग और सेवा कर उन्नति के मार्ग पर चले – सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

     

 

 

 

** त्याग और सेवा कर उन्नति के मार्ग पर चलें

** 10 वीं 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 152 प्रतिभाशाली ब्राह्मण विद्यार्थी वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित

इंदौर। सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के प्रतिभा सम्मान प्रकोष्ठ द्वारा 152 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान वर्चुअल कार्यक्रम में किया गया। आयोजन स्थानीय हँसदास मठ पर प्रतीकात्मक रूप से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी पं. विष्णुप्रसाद शुक्ला थे। विशेष अतिथि समाज के कोषाध्यक्ष पं लालजी तिवारी, पं पवन शर्मा थे। अध्यक्षता प्रतिभा सम्मान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पं जसराज मेहता ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज हर काल में देश को दिशा देने वाला रहा है। हमारे अतीत को देखते हुए ब्राह्मण प्रतिभाओं को चाहिए कि त्याग और सेवा करते हुए उन्नति के मार्ग पर चलें।

प्रकोष्ठ के सचिव पं. अभिषेक पाण्‍डेय ने बताया कि कार्यक्रम में 10 वीं12 वीं में 75% एवं उससे अधिक अंक लाने वाले 152 विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया गया। इसमें भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक कक्षा सर्वश्रेष्ठ 5-5 विद्यार्थियों को आयोजन स्थल पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर और दुप्पटे भेंट किए गए। अन्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भेंट किये गए। इस वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया गया। वहीं सम्मानित सभी 152 बच्चों की सूची का प्रकाशन भी सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर की फेसबुक आईडी पर किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक दूरी ध्यान रखते हुए सेनेटाइजर करने की प्रक्रिया निरन्तर चलती रही। समारोह में अतिथियों का स्वागत प्रकोष्ठ के सदस्य लोकेश शर्मा, संजय तिवारी, अविनाश बक्शी, अमित शर्मा, विशाल जोशी, सनी शर्मा, सोनू अवस्थी, धर्मेन्द्र दुबे, आदर्श मिश्रा, युवा परिषद के प्रमोद दुबे, सूरज जोशी, विशाल पालीवाल, विपिन पंडित आदि ने किया। संचालन अभिषेक पाण्‍डेय ने किया। आभार युवा परिषद के सचिव राहुल अवस्थी ने माना।

श्रीमान सम्पादक महोदय
सादर प्रकाशनार्थ
????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *