इंदौर। बदमाशों ने बीजेपी नेता को बुआ कहकर बुलाया, फिर ब्लेड से काट दिया गाल ।

 

शहर  के खजराना इलाके में बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी की खजराना मंडल अध्यक्ष पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और अभी फरार हैं। आरोपियों ने भाजपा नेत्री द्वारा नगर निगम कर्मचारियों से विवाद की शिकायत पुलिस से कराने के चलते हमला किया था। महिला का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की।

TI दिनेश वर्मा के मुताबिक भाजपा खजराना मंडल अध्यक्ष सुनीता रसीली निवासी रामकृष्ण बाग कॉलोनी पर गुरुवार को एक दिन पहले घर में घुसकर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया गया था। रात में गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया। इस वारदात को लेकर पुलिस ने जानकारी निकाली। इसमें कपिल सुनील यादव निवासी कुलकर्णी भट्‌टे का नाम सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को भी छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। मामले में पुलिस उसके अंकल भीम और चचेरे भाई उज्जवल की भी तलाश कर रही है।

 

नगर निगम के कर्मचारियों से हुआ था विवाद
पुलिस को जांच में पता चला कि 7 जून को सुनीता रसीली अपनी कॉलोनी में नगर निगम के कर्मचारियों से लाइट लगवाने का काम करा रही थी। उज्जवल अपने चाचा भीम यादव के यहां आया हुआ था। यहां नगर निगम के कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हुई थी। मामले में रसीली ने नगर निगम के कर्मचारियों से कहकर पुलिस में शिकायत करवा दी। बाद में उज्जवल का चचेरा भाई कपिल पीड़िता सुनीता रसीली के घर पहुंचा। यहां सुनीता बुआ कहकर आवाज लगाई। सुनीता घर के बाहर आई तो आरोपी सर्जिकल ब्लेड से उस पर हमला किया और फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *