पूरे विश्व मे 7वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और हर साल की तरह इस साल भी योग गंगा योगिक ,साइंटिफिक एंड स्प्रिचुअल रिसर्च फॉउंडेशन एवं निशा जोशी योग अकादमी , इंदौर द्वारा 8 दिवसीय निशुल्क अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया |

पूरे विश्व मे 7वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और हर साल की तरह इस साल भी योग गंगा योगिक ,साइंटिफिक एंड स्प्रिचुअल रिसर्च फॉउंडेशन एवं निशा जोशी योग अकादमी , इंदौर द्वारा 8 दिवसीय निशुल्क अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमे देश- विदेश से हज़ारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा योग के वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की ।यह वैज्ञानिक व्याख्यान यात्रा 14.06.21 से प्रारंभ हुई और 21.06.21 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई l इस वेबिनार मे अलग- अलग यूनिवर्सिटी के योग विभाग के एच. ओ. डी. , प्रोफेसर एवं डॉक्टर ने अलग – अलग वैज्ञानिक विषयों पर अपना उद्बोधन दिया l इस वैज्ञानिक व्याख्यान माला का मुख्य विषय ” होलिस्टिक हेल्थ ऑन डिफ़्रेंट एसपेक्ट्स एंड एलिमेंट्स ऑफ थेरेपेटिक योग” था l 21 जून योग दिवस पर डॉ. निशा जोशी ने ” सांटिफिक एप्लिकेशन ऑफ योग फॉर रिकवरी फ्रॉम कोविड-19 ” विषय पर विचार साझा किये एवं योग अभ्यास करवाया साथ ही कोरोना के बाद किस प्रकार सम्पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त किया जाय इसके गुर भी बताये ।डॉ. जोशी ने इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले आहार की जानकारी दी तथा यह बताया की इम्यून सिस्टम के अंगो पर जो आसन खिंचाव उत्पन्न करे उन आसनो का अभ्यास करना चाहिए तथा ब्रिथिंग एक्ससरसाइज़ से हमारे शरीर में ऑक्सिजन का स्तर बढ़ता हैं l ऑक्सिजन सेचुरेशन समस्या कम हो जाती हैं तथा नाड़ीशोधन प्राणायाम से शरीर की कलिनजिंग होती हैं । ध्यान अभ्यास तथा मंत्र योग से हमारे शरीर का तनाव नियंत्रण होता हैं , सिंपेथेटिक नर्वस सिस्टम संतुलित रहता हैं । कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम स्वस्थ होता हैं ।साथ ही डॉ.जोशी ने बताया की करोना के परिणाम स्वरूप जो लोगों में एंग्ज़ाइटी व डिप्रेशन आया हैं उसमें ध्यान मुद्रा ,अजपाजप , भ्रामरी प्राणायाम बहुत लाभप्रद होते हैं । अगर व्यक्ति कोविड से रिकवरी कर रहा हैं तो उसे १ महीने तक नाड़ीशोधन प्राणायाम, १०-१५ मिनट धारणा- ध्यान तथा सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करना चाहिए । इस वेबिनार में Nisha Joshi Yoga Academy पेज के माध्यम से भारत सहित कई देशों -अमेरिका , दुबई , फ़्रान्स , मलेशिया , सिंगापुर , ओस्ट्रेलिया तथा पाकिस्तान आदि देशो के लोगो ने हज़ारों की संख्या में भाग लिया। डॉ. निशा जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिया और कहा कि उन्ही की वजह से आज सभी देशवासी इस दिन को उत्सव के रूप मे मना रहे हैl डॉ. जोशी ने, सभी अतिथियों का , अपनी पूरी टीम का और इस वेबिनार से जुड़े सभी देश- विदेश के साधको का आभार व्यक्त किया इस वेबिनार में भाग ले रहे सभी नियमित प्रतिभागी को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *