रुद्राक्ष जोशी पर अपहरण का केस

सत्य साईं स्कूल की छात्रा कोपल जोशी को साथ लेकर गए डीपीएस के छात्र रुद्राक्ष जोशी पर एमआईजी पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। इस मामले में कोपल के 12 जुलाई को अचानक गायब होने के बाद उसके परिजनों में एमआईजी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने जो शंका जताई थी उसी के आधार पर पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसी तरह नाबालिग रुद्राक्ष के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने तुकोगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

शनिवार सुबह पुलिस टीम दोनों बच्चों को लेकर इंदौर आ गई थी। दोनो को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और दोनों अपने अपने घर पर ही हैं। पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने कहा है कि वे राजी मर्जी से घूमने के लिए गए थे। ‌पुलिस ने कोपल का मेडिकल परीक्षण भी करवाया था। ‌ दोनों के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल में किसी से बातचीत नहीं कर रहे हैं और परिजन भी उनसे पूछताछ से बच रहे हैं। परिजनों को इस बात का संतोष है कि उनके बच्चे सकुशल वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *