
अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ द्वारा सर्व ब्राह्मण युवक-युवतियों का वैवाहिक ऑनलाइन परिचय महा सम्मेलन – 28 अगस्त से ।
देश के सभी ब्राह्मण वर्ग के ब्राह्मण परिवारों मे इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है।
संघ के अध्यक्ष पंडित श्री अनमोल तिवारी एवं महासचिव पंडित श्री आशुतोष दुबे जी ने बताया कि 28 अगस्त को सर्व ब्राह्मण समाज के देश एवं विदेश के सभी पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग के साथ इस महा सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की जाएगी
इंदौर एवं लंदन से संचालित होने वाले इस सर्व ब्राह्मण परिचय सम्मेलन मे ऑनलाइन डिजिटल पत्रिका एव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएं दी जा रही है। जिसमे प्रत्याशी घर पर सुरक्षित रहते हुवे आयोजन मे भाग ले कर लाभ उठा सकेंगे।
29 अगस्त से सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में इंजीनियरिंग ,MBA प्रत्याशियों की वीडियों कांफ्रेंसिंग द्वारा होगी शुरुआत।
एक महीने तक लगातार 24 घंटे चलने वाले इस महा सम्मेलन मे देश विदेश के हज़ारों उच्च शिक्षित ब्राह्मण युवा भाग ले कर अपने मनपसंद जीवनसाथी का चुनाव करेंगे।
अब तक 15 हजार से ज्यादा प्रविष्टियाँ प्राप्त हो चुकी है।
मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल पत्रिका पर अभी तक रोजाना हज़ारों लोगों ने एक दूसरे को विवाह प्रस्ताव भेजना शुरू कर दिया है ।
अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ के
हर दिन अलग अलग जैसे इंजीनियरिंग, डॉक्टर, CA, बिजनेस वाले, समान्य तथा अधिक उम्र एवं सेकंड मैरेज वाले प्रत्याशी वीडियों कॉल द्वारा अपना परिचय देंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा——-‘
28 अगस्त को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि पंडित सर्व श्री. हरदेश दीक्षित जी , सुदेश तिवारी जी एवं अरविंद तिवारी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर कार्यक्रम आरंभ होगा।
उद्घाटन समारोह मे कर्नाटक बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र बंगाल मध्य प्रदेश Chhatisgarh, गुजरात आदि सभी राज्यों तथा यूरोपीय देशों,एवं अमेरीका कनाडा आस्ट्रेलिया, आदि कई देशों से पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया जाएगा। ऑनलाइन पत्रिका के टेक्निकल एक्सपर्ट तथा IT हेड श्री अमित कुईया ने लंदन से बताया कि यह जावा पर बना हुआ अत्यंत सुरक्षित सॉफ्टवेयर है। जो कि निरंतर देख रेख मैं रहता है। हर प्रोफाइल का सूक्ष्म निरीक्षण किया जाता है। तथा गूगल से अतिरिक्त सुरक्षा प्राप्त की गई है।
पत्रिका पूरे साल उपलब्ध रहेगी तथा हर महीने 3000 नए बायोडेटा जुड़ रहे है। आयोजको ने सभी पदाधिकारियों की मांग पर पूरे साल हर महीने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा जारी रखने का निर्णय लेने का प्रस्ताव विचार के लिए स्वीकार किया है।धन्यवाद
सादर प्रकाशनार्थ
सम्मेलन मे शामिल होने के लिए हेल्प लाइन नंबर है
7999526632
तथा पत्रिका की लिंक
https://Www.brahminbyah.com/digitalbook