एमपी। टीवी डिबेट शो में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, एक-दूसरे पर फेंकी जमकर कुर्सियां

टीकमगढ़ में शनिवार रात एक टीवी डिबेट शो में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

दरअसल, टीवी डिबेट शो में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। बीच-बीच में तीखी बहस देखने को मिली। इस बीच दर्शकों में से किसी ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की। जिस पर भाजपा के लोग भड़क गए। बीजेपी के लोग नारा लगाने वाले युवक को समझा रहे थे। तभी विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।

कांग्रेस का कहना है कि डिबेट में मौजूद आम लोगों ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और भाजपा पर बोलना शुरू किया। जिससे भाजपा के लोग भड़क गए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। भाजपा के लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।

भाजपा के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पहले चरण में MP की 6 सीटों पर 67.75% मतदान; चुनाव आयोग ने जारी किए फाइनल आंकड़े

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर कुल 67.75% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने शनिवार रात को फाइनल आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 79.83% वोटिंग हुई। जबकि सबसे कम सीधी सीट पर 56.50% वोट पड़े।
यहां देखें किस सीट पर कितने फीसदी मतदान हुआ

  • सीधी – 56.50%
  • शहडोल – 64.68%
  • जबलपुर – 61.00%
  • मंडला – 72.84%
  • बालाघाट – 73.45%
  • छिंदवाड़ा – 79.83%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *