इंदौर में प्रियंका गांधी की सभा के दौरान लोग चौंक पड़े. कांग्रेस कार्यकर्ता देवेंद्र यादव ने उन्हें खाली गुलदस्ता थमाया. बाद में प्रियंका ने अपने भाषण में तंज कसा. उन्होंने कहा जिस तरह मुझे खाली गुलदस्ता थमाया गया ठीक उसी तरह मोदी सरकार आपको खाली गुलदस्ता थमा रही है.