कैफे में खाने के बाद खाया माउथ फ्रेशनर…और होने लगीं खून की उल्टियां, दो की हालत गंभीर – देखें VIDEO

नई दिल्ली : गुरुग्राम (Gurugram) के एक कैफे में खाना खाने के बाद कुछ लोगों का माउथ फ्रैशनर खाना बेहद तकलीफदेह साबित हुआ. भोजन के बाद पांच लोगों ने माउथ फ्रेशनर खाया और उसके बाद उन्‍हें खून की उल्‍टी होने लगी. साथ ही इन लोगों ने मुंह में जलन की शिकायत भी की. इन सभी पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कैफे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अंकित कुमार अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित लाफोरेस्टा कैफे में थे. अंकित कुमार ने कैफे के अंदर की एक वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसमें उनकी पत्‍नी और सभी दोस्‍त दर्द और परेशानी के कारण रोते और चिल्‍लाते दिखाई दे रहे हैं.

एक शख्‍स ने कैफे के फर्श पर उल्टी कर देता है और एक महिला उसके मुंह में बर्फ डालती है और बार-बार कहती है, “यह जल रहा है.”

लोगों से पुलिस को बुलाने की लगाई गुहार 

इसके बाद कुमार कहते हैं, “हमें नहीं पता कि उन्होंने (माउथ फ्रेशनर में) क्या मिलाया है. यहां हर कोई उल्टी कर रहा है. उनकी जीभ पर कट के निशान हैं. उनका मुंह जल रहा है. पता नहीं उन्होंने हमें किस तरह का एसिड दिया है.” इसके बाद वह कैफे में मौजूद लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहते हैं.

 

पहले मुंह में जलन, फिर हुई खून की उल्‍टी  

रिपोर्टों के मुताबिक, पीड़ितों को सबसे पहले उनके मुंह में जलन महसूस हुई और उन्होंने उल्टी करना शुरू कर दिया. जल्द ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं. मुंह को पानी से धोने के बावजूद भी उन्‍हें कोई मदद नहीं मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *