‘कुली नंबर 1’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया,वरुण और सारा ने लगाया रोमांस-कॉमेड़ी का तड़का

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली नं 1 ‘का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में वरुण धवन और सारा अली खान का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिल रहा है. ‘कुली नंबर 1’ के ट्रेलर में डांस, रोमांस, मस्ती, कॉमेडी और एक्शन का फुल डोज डाला गया है. सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है.

सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’  का ट्रेलर इस समय यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में है. वरुण धवन फिल्म में गोविंदा के लुक और मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग की नकल करते दिख रहे हैं. कुल मिलाकर यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है. अभी तक फिल्म के ट्रेलर को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म ‘कुली नंबर 1’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है.

फिल्म ‘कुली नंबर 1’  में वरुण धवन  और सारा अली खान  का बहुत ही मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा. ‘कुली नंबर 1’ पूजा एंटरटेनमेंट की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी पर आधारित पारिवारिक कॉमेडी है और इसे कॉमेडी के किंग डेविड धवन ने निर्देशित किया है. फिल्म में वरुण धवन , सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे और यह वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित हैं. फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *