भारत में कब पीक पर होगा Omicron का खतरा, जानें तीसरी लहर पर डॉ. त्रेहन ने क्‍या कहा?

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन  की भारत में एंट्री हो चुकी है। देश में कोरोना की दूसरी लहर से मची तबाही को देखते हुए। लोगों के मन में तीसरी लहर को लेकर काफी डर का माहौल बनने लगा है। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट से 3 गुना तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि वायरस अब पीक पर होगा और इसका खतरा कब तक चल सकता है?वही कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में मेदांता के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन ने विस्तृत जानकारी साझा की है।

डॉक्‍टर त्रेहन के मुताबिक भारत में आई पिछली दो लहरों को देखें तो दोनों लहर के बीच करीब 32 हफ्तों को समय था. पहली लहर के खत्‍म होने के बाद हर किसी को लग रहा था कि कोरोनावायरस खत्‍म हो गया है लेकिन दूसरी लहर के दौरान कोरोना और खतरनाक रूप में सामने आया. ऐसे समय में जब कोरोना का नया वैरिएंट दुनिया के 38 देशों में फैल चुका है और इस वायरस से संक्रमित मरीज भारत में भी आ चुके है, ऐसे में कहा जा सकता है कि कोरोनावायरस का खतरा एक बार फिर हमारे सामने आ चुका है.

डॉ. त्रेहन ने कहा, ओमिक्रॉन कोरोनावायरस सितंबर-अक्‍टूबर से ही फैला हुआ है. इसका अभी तक कोई सबूत नहीं है. डॉ. त्रेहन ने कहा पहले के दोनों वैरिएंट पर नजर दौड़ाए और उनकी रफ्तार के साथ ओमिक्रॉन के पीक का अनुमान लगाया जाए तो नया वैरिएंट जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में पीक पर होगा. ऐसी संभावना हैं कि ये लहर फरवरी तक समाप्त हो जाएगी. हालांकि अभी तक इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कितना खतरनाक होगा.

अभी तक ओमिक्रॉन के हल्‍के लक्षण ही दिखाई पड़े हैं
भारत में भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस बढ़ रहे हैं. अब तक देश में इस नए वैरिएंट के 21 केस मिल चुके हैं. डॉ. त्रेहान ने कहा है, हमें लग रहा है कि जिन लोगों को ओमिक्रॉन वेरिएंट का संक्रमण हुआ है, उनमें लक्षण आज तक हल्‍के मिले हैं. उनको कोई ज्यादा बुखार नहीं है. कोई ज्यादा तकलीफ नहीं है. सांस लेने में भी दिक्कत नहीं है. इसमें हॉस्पिटल में आने की जरूरत बहुत कम पड़ रही है और लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है.’ उन्‍होंने कहा, ‘जो ओमिक्रॉन से संक्रमित निकल रहे हैं, उनको आइसोलेट किया जा रहा है ताकि दूसरों को यह ना फैले.

ओमिक्रॉन वैरिएंट के क्‍या हैं लक्षण :-
बहुत ज्यादा थकान
हल्का सिरदर्द
पूरे शरीर में दर्द
गले में खराश
सूखी खांसी

दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर्स ने ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों में अत्यधिक थकान, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश और सूखी खांसी जैसे लक्षणों पर गौर किया. कुछ मरीजों में तेज बुखार भी देखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *