
कोरोना महामारी का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ओमिक्रोन के रूप में नई लहर का सामना कर रही दुनिया के सामने जल्द ही एक और संकट आने वाला है। खबर दक्षिण अफ्रीका से रही है। यहां कोरोना के एक और वायरस का पता चला है जिसे वैज्ञानिकों ने NeoCov नाम दिया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, NeoCov न केवल तेजी से फैलता है बल्कि हर 3 में से एक मरीज की जान ले लेता है। चीनी वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इस नए वायरस का पता लगाया है। वुहान यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ बायोफिजिक्स ऑफ द चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, NeoCov कोरोना वायरस PDF-2180-CoV से संबंधित है जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि चीन के इस अध्ययन को अब तक किसी बड़ी संस्था ने मान्यता नहीं दी है।
NeoCoV: चमगादड़ों में मिला, जानवारों से इन्सानों में फैला:-रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नया कोरोना वायरस – ‘नियोकोव’ – दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों में मिला था, जो जल्द ही जानवरों के बीच फैल गया। यहीं से अब इन्सानों में फैला रहा है। बायोरेक्सिव वेबसाइट पर प्रीप्रिंट के रूप में प्रकाशित अध्ययन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यह वायरस इन्सानों में तेजी से फैल सकता है। यह भी दावा किया कि ‘SARS-CoV-2 या MERS-CoV के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही एंटीबॉडी भी इस संक्रमण पर बेअसर साबित हो रही है।’
NeoCoV पर क्या है WHO की राय:-विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मनुष्यों पर NeoCoV के संभावित खतरे के बारे में अधिक जानने के लिए शोध की आवश्यकता है। WHO से जुड़े विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई), खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) हालात पर नजर रखे हुए हैं। WHO के मुताबिक, ‘क्या नया वायरस मनुष्यों के लिए जोखिम पैदा करेगा, इसके लिए आगे अध्ययन की आवश्यकता होगी।’