Covid-19 Vaccine देश में कब भरपूर उपलब्‍ध होंगी? एम्‍स निदेशक ने दिया ये बड़ा बयान

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बी वैक्सीन की किल्लत ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वैक्सीन निर्माता कंपनियों से प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए बातचीत जारी है। इस बीच दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि करीब दो महीने में देश में टीके बड़ी मात्रा में उपलब्ध हो जाएंगे, क्योंकि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अपने विनिर्माण संयंत्र खोलना शुरू कर देंगी और वैक्सीन की खुराक उपलब्ध होगी। उन्होंने दूसरे देशों से भी वैक्सीन मंगाने की बात कही है।

एम्‍स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा, कोविशील्ड, कोवैक्सिन, स्पुतनिक का निर्माण भारत में अधिक से अधिक विनिर्माण संयंत्रों द्वारा किया जाएगा. स्पुतनिक ने कई कंपनियों के साथ करार किया है. भारत में कंपनियों के निर्माण के लिए नए प्‍लांट्स भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं. जुलाई-अगस्त तक हमारे पास बड़ी संख्या खुराक उपलब्ध होगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 18-44 साल की उम्र के 42 लाख से ज़्यादा लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई है.
बता दें कि देश में कोविड-19 से संक्रमित 36,73,802 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,890 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है. कोरोना महामारी के दूसरी की तेज लहर के खिलाफ मरीजों के इलाज के साथ ही वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम को सरकार तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश करने में जुटी हुई.

देश में एक दिन में 3,26,098 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,43,72,907 हो गए हैं, जबकि 3,890 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है. जबकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 14 मई तक 31,30,17,193 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,93,093 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई.

पिछले 24 घंटे में जिन 3,890 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 695, कर्नाटक में 373, उत्तर प्रदेश में 311, दिल्ली में 289, तमिलनाडु में 288, उत्तराखंड में 181, पंजाब में 180, छत्तीसगढ़ में 172, हरियाणा में 164, राजस्थान में 155, पश्चिम बंगाल में 136 और गुजरात में 104 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कुल 2,66,207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र में 79,552, कर्नाटक में 21,085, दिल्ली में 20,907, तमिलनाडु में 17,056, उत्तर प्रदेश में 16,957, पश्चिम बंगाल में 12,993, पंजाब में 11,477 और छत्तीसगढ़ में 11,461 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *