भारत में कोविड-19 के XE वेरिएंट की पुष्टि, वैज्ञानिकों ने कही ये बात

भारत में कोरोना के ओमिक्रोन सब-वेरिएंट XE के पहले केस की पुष्टि हो गई गई है। दरअसल इससे पहले महाराष्ट्र और गुजरात से XE वेरिएंट के दो अपुष्ट मामले सामने आए थे। ये पहली बार है जब भारतीय SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा XE वेरिएंट की पुष्टि गई गई है। INSACOG भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि एक्सई सब-वेरिएंट से होने वाला कोविड संक्रमण अन्य वेरिएंट की तुलना में अलग है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक (XE)नया सब-वेरिएंट ओमिक्रॉन के वर्तमान में प्रमुख BA.2 वेरिएंट की तुलना में केवल 10 प्रतिशत अधिक ट्रांसमिसिबल पाया गया है। बता दें कि भारत में जनवरी में तीसरी कोविड लहर को ट्रिगर करने के लिए ओमिक्रॉन का BA.2 वेरिएंट जिम्मेदार था। देश में अब तक कोरोना वायरस के कई पुनः संयोजक रूपों का पता चला है. ये सभी भौगोलिक रूप से अलग-अलग क्षेत्रों से हैं. कोई क्लस्टर गठन नहीं देखा गया है. XE वेरिएंट का सैम्पल कहां से प्राप्त किया गया था, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी.

लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात से रिपोर्ट किए गए XE वेरिएंट संक्रमण के 2 अपुष्ट मामलों में से, अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र का नमूना नए उप-संस्करण का नहीं था. INSACOG के साप्ताहिक बुलेटिन में XE वेरिएंट की पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब 12 राज्यों में कोविड के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे मास्क अनिवार्य हो गया है. इस बीच, 25 अप्रैल तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है.

INSACOG बुलेटिन में कहा गया है कि “Omicron (BA.2) भारत में कोरोना वायरस का अब तक का सबसे प्रमुख रूप है. एक्सई वेरिएंट एक “पुनः संयोजक” है. इसका मतलब है कि इसमें BA.1 के साथ-साथ Omicron के BA.2 वेरिएंट में पाए जाने वाले म्यूटेशन शामिल हैं, और इसे पहली बार ब्रिटेन में जनवरी में पाया गया था. वायरस और अन्य जीवों में जेनेटिक म्यूटेशन एक सामान्य घटना है. लेकिन इन जेनेटिक म्यूटेशन का केवल एक छोटा सा अंश ही वायरस के संक्रमित करने की शक्ति, या गंभीर बीमारियों का कारण बनने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बदल देता है.

चिंता के किसी भी कारण को खारिज करते हुए, सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह महामारी विज्ञानियों के लिए वायरस में सभी परिवर्तनों को रिकॉर्ड करने के लिए एक मजेदार अभ्यास है. वायरस के इस नए वेरिएंट को लेकर तब तक चिंता की कोई बात नहीं है, जब तक हम इसे तेजी से फैलते हुए, एक अलग आबादी को प्रभावित करते हुए, या गंभीर बीमारी का कारण बनते हुए नहीं देखते हैं. देश के कुछ राज्यों में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर सरकारी अधिकारी ने बताया कि डेल्टा या ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के विपरीत, अब संक्रमण की रफ्तार बहुत धीमी और कम खतरनाक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *