BCCI की सीक्रेट बातें लीक करने का आरोपी क्रिकेटर सरफराज खान, गलत आयु पर हुई थी हड्डियों की जांच, मचा था बवाल

🏏🇮🇳🧔🏻‍♂👉🏾👆🏽BCCI की सीक्रेट बातें लीक करने का आरोपी क्रिकेटर सरफराज खान, गलत आयु पर हुई थी हड्डियों की जांच , सदमे में चला गया था , मचा था बवाल 🟡 टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी सरफराज खान बड़े विवाद में फंस गए हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की खबरें लीक हुईं थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ड्रेसिंग रूम में कुछ भी ठीक नहीं है. इसके बाद काफी बवाल मचा था और सबसे बड़ा सवाल ये ही था कि आखिरी खबर किसने लीक की है. ऐसे में बीसीसीआई ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम के लौटने के बाद रिव्यू मीटिंग बुलाई. इस दौरान टीम इंडिया हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा मौजूद रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मीटिंग में गंभीर ने सरफराज पर गंभीर आरोप लगाए और ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का इल्जाम भी इस युवा खिलाड़ी पर लगाया. बता दें, ये पहला मौका नहीं है, वह पहले भी विवादों में फंस चुके है । सरफराज खान ने पिछले साल ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन जब वह 13 साल के थे तो उन पर गलत उम्र बताने का आरोप लगा था. 2011 में, एक स्कूल ने सरफराज पर अपनी उम्र गलत बताने का आरोप लगाया था, और कहा था कि वह उम्र में उससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इसके बाद उनकी हड्डियों की जांच भी हुई थी. इसके बाद बोन एज असेसमेंट में उसकी उम्र 15 साल पाई गई, जिसके बाद बवाल मच गया था▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *