40 साल का एक पूर्व क्रिकेटर पुलिस की जांच के दायरे में आ गया है. आरोप है कि उसने एक पब में दो महिलाओं संग ड्रग स्पाइकिंग की हरकत की और उनमे से एक पर सेक्सुअल अटैक किया. जिस पब में यह हरकत हुई, उसका स्वामित्व में कई मशहूर क्रिकेटर शामिल हैं.

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर पर सेक्सुअल असॉल्ट और ड्रग स्पाइकिंग के आरोप
क्रिकेट की दुनिया में सेक्सुअल असॉल्ट (यौन दुराचार) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पूर्व क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न और दो महिलाओं को संग Drug Spiking (नशीला पदार्थ पिलाने) का लगा है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, जिसकी खबर से क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है.
दरअसल, यह घटना लंदन के चेल्सी स्थित ‘द बाउंड्री’ (The Boundary) नामक एक पर्व हुई. यह पब इंग्लैंड के कई जाने-माने क्रिकेट साझेदारी में है, जिसमें ब्रेंडन मैकुलम (इंग्लैंड के हेड कोच) इयोन मॉर्गन और सैम बिलिंग्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. आरोप है कि 22 मई को इस पब में दो महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और से एक का यौन उत्पीड़न भी हुआ.
पुलिस ने की पूछताछ, कोई गिरफ्तारी नहीं लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ” को दिए एक बयान में इस खबर की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि जून में इस मामले को लेकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति से पूछताछ की गई थी. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जां जारी है.