
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपने बेबाक व आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 36 वर्षीय रोनाल्डो यूरो कप 2020 में भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. यूरो कप के पहले मैच में पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से मात दी और कप्तान रोनाल्डो ने आखिरी क्षणों में दो गोल दागा. इसके साथ ही रोनाल्डो यूरो कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हो गए हैं. उनके नाम अब यूरो कप में 11 गोल है और उन्होंने फ्रांस से पूर्व स्टार खिलाड़ी माइकल प्लातिनी (9 गोल) को पीछे छोड़ा. हालांकि इस मैच से पहले रोनाल्डो एक अन्य वजह से चर्चा में आ गए. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो ने कुछ ऐसा किया जिससे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही रोनाल्डो आए, उन्होंने देखा कि टेबल पर उनके सामने कोका कोला की बोतल रखी हुई है. इसके बाद इस स्टार फुटबॉलर ने खुद ही बोतल को हटा दिया और इसके बाद पानी की बोतल को उठाया और फैंस से कोका कोला की बजाय पानी पीने की अपील की. इस वजह से दुनिया की दिग्गज कंपनी Coca-Cola को 29,300 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
इसमें कोई संशय नहीं है कि पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। 36 साल की उम्र में भी पुर्तगाली सुपरस्टार अपने से 10 साल छोटे खिलाड़ियों को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। भले ही कोका-कोला यूरो 2020 के स्पोंसर में से एक है लेकिन फिर भी रोनाल्डो ने ऐसा किया और सभी से इसके बजाय ‘पानी पीने’ का आग्रह किया। वैश्विक फुटबॉल सुपरस्टार के इस तरह के सुझाव ने कोका-कोला ब्रांड 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 29,300 करोड़ रुपये की कमी आ गई।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऐसा होने के बाद से ही कोका-कोला के शेयर की कीमत $56.10 से गिरकर $55.22 हो गई। रोनाल्डो के इशारे के ठीक बाद Coca-Cola के शेयर में 1.6% की गिरावट आई। इसके बाद ब्रांड का बाजार मूल्य $242bn से $238bn ($4bn की गिरावट) पर आ गया। रोनाल्डो के इस कदम से कोका कोला कंपनी के खिलाफ माहौल बना और इसका असर कंपनी के शेयरों की कीमत पर पड़ा।