भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अहमदाबाद में चार्टर्ड फ्लाइट की भीड़, ट्रेनें फुल, हॉस्पिटल के रूम भी हुए बुक

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को होने जा रहे हाई-वोल्टेज मैच के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस मानो अहमदाबाद आने को बेताब हैं। 200 से अधिक वीवीआईपी के जमावड़े से अहमदाबाद एयरपोर्ट में हाउसफुल की स्थिति है। 52 विमानों की पार्किंग की जगह है, लेकिन अनुरोध 60 से अधिक मिले हैं।

दिग्गज इसके लिए प्रीमियम भी चुकाने को तैयार हैं। ऐसे में कई चार्टर्ड फ्लाइट राजकोट, उदयपुर, इंदौर पार्क करवाई जाएंगी। ट्रेनें भी फुल हैं। गुरुवार को स्पेशल ट्रेन के स्लीपर एसी कोच की 1280 सीटें 5 मिनट में ही बुक हो गईं। नया ट्रेंड हॉस्पिटल में रूम बुकिंग का नजर आया है। स्टेडियम के आसपास स्थित हॉस्पिटल में क्रिकेट फैंस चेकअप पैकेज ले रहे हैं, ताकि मैच आसानी से देख सकें।

विजेता पहुंचे अहमदाबाद

ये सेलिब्रिटी और कॉर्पोरेट्स पहुंचेंगे

{अमित शाह, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रणबीर कपूर, सचिन तेंदुलकर, आकाश अंबानी, टीएस कल्याणरमन, केएम मामेन मपिल्लई, समीर पिल्लई, पार्थ जिंदल, अदार पूनावाला आदि शामिल हैं।

सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया का दंभ चूर

दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से हराया। लगातार दूसरे मैच में 200 तक नहीं पहुंच सकी टीम।

विज्ञापन के रेट छह गुना… भारत-पाक मैच में टीवी पर विज्ञापन के स्लॉट 85% बुक हो चुके हैं। 10 सेकंड के विज्ञापन का रेट 60 लाख रु. है। बाकी मैचों के विज्ञापन 11-13 लाख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *