Ujjain विक्रमोत्सव व्यापार मेले में उमड़ी भीड़: पहले दिन 501 वाहन बिके, 18 मार्च तक 50% रजिस्ट्रेशन छूट का लाभ

विक्रमोत्सव के तहत लगातार तीसरे वर्ष व्यापार मेला उज्जैन में लगा है। जिसमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस वर्ष मेला 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित हो रहा है। पहले ही दिन उज्जैन व्यापार मेले से 501 वाहनों की बिक्री हो गई। इस वर्ष कुल 40 हजार वाहनों की बिक्री उज्जैन के व्यापार मेले से होने की संभावना है।

उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेले के दौरान विक्रित होने वाले ऐसे गैर-परिवहन मोटर साईकिल, मोटर कार, ओमनी बस तथा हल्के परिवहन वाहनों को मोटरयान कर की दर में 50 % की मेला अवधि 15.02.2026 से 18.03.2026 तक छूट शासन की और प्रदान की गई है। रविवार शाम को सीएम डॉ मोहन यादव ने मेले का शुभारम्भ किया था जिसके बाद सोमवार को बड़ी संख्या में छूट का फायदा उठाते हुए लोगो ने वाहन ख़रीदे। पहले दिन दो पहिया वाहन 136,चार पहिया वाहन 340 और अन्य वाहन 25 सहित कुल 501 वाहन बिकने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। बाईट दो वर्ष में मेले के दौरान कुल 59930 हजार वाहन विक्रय हुए थे जिससे कुल 308 करोड़ का राजस्व सरकार को मिला था।

उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेला- 2024

  • दो पहिया वाहन- 5797
  • चार पहिया -17908
  • कुल विकृत -23705
  • प्राप्त राजस्व – 122. 11 करोड़

उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेला- 2025-

  • दो पहिया वाहन- 7772
  • चार पहिया -28451
  • कुल विकृत -36225
  • प्राप्त राजस्व – 186.58 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *