देश के करीब 150 मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने का खतरा, जानें कारण!

केंद्र सरकार देश के करीब 150 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को रद्द कर सकती है. मिल रही जानकारी के अनुसार ये वो मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें जांच के दौरान कई तरह की कमियां पाई गईं थी. नेशलन मेडिकल कमीशन के यूजी बोर्ड को इन मेडिकल कॉलेजों में जांच के दौरान कमी मिली थी.

अब तक 40 कॉलेजों की मान्यता हुई रद्द

अब तक करीब 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द भी की जा चुकी है. अभी तक जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है वो सभी गुजरात, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं.

बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस जैसी अन्य खामिया मिली थीं

नेशलन मेडिकल कमीशन ने इन कॉलेजों में कैमरा, बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, फैकल्टी आदिम जैसी अहम चीजों की कमी पाए जाने पर यह कदम उठाया है. बता दें इन कॉलेजों में बीते महीने भर के दौरान की गई जांच के दौरान ये कमियां पाई गईं हैं. हालांकि, जिन कॉलेजों की अभी तक मान्यता रद्द हुई है उनके पास अपील करने का विकल्प है.

कॉलेज के पास अपील करने का अधिकार

वो चाहें तो मान्यता रद्द होने से अगले 30 दिनों के भीतर नेशलन मेडिकल कमीशन में पहली अपील कर सकते हैं. जबकि ये कॉलेज दूसरी अपील केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कर सकते हैं. बता दें कि नेशलन मेडिकल कमीशन और मंत्रालय को कॉलेजों की तरफ से मिले अपील को दो महीने के भीतर ही निपटाना होता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *