पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फेसबुक पोस्ट पर लिखा – असामयिक मृत्यु अतिकष्टदायक

बुरहानपुर जिले में खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार रात सुसाइड कर लिया। वे पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी और मध्यप्रदेश विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंजू दादू की बहन थीं। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

24 साल की पूजा दादू ने रात करीब 11 बजे फांसी लगाई। वे उस वक्त घर में अकेली थीं। रात करीब 1 बजे परिजन उन्हें बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूजा ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन असामयिक मृत्यु अतिकष्टदायक होती है।’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बड़ी बहन मंजू दादू (दाएं) के साथ पूजा दादू।

फेसबुक पर पोस्ट करने के 11 घंटे बाद दी जान

पूजा ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर जो पोस्ट की थी, उसमें नावरा में गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चों की मौत और रहमानपुरा गांव में ग्रामीण प्रेमलाल के निधन का उल्लेख किया था। पूजा ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह इनके परिवार को इस दुख से उबरने में मदद करें।’ इस पोस्ट के करीब 11 घंटे बाद उन्होंने जान दे दी।

मृतकों के परिजन से मिलने के बाद पूजा ने फेसबुक पर फोटो के साथ ये कैप्शन पोस्ट किया।

पिछले साल जीती थीं खकनार जनपद अध्यक्ष पद का चुनाव

जुलाई 2022 में खकनार जनपद पंचायत सीट पर चुनाव जीतकर पूजा दादू अध्यक्ष बनी थीं। भाजपा समर्थित पूजा को 16, कांग्रेस समर्थित राजेश सोलंकी को 9 वोट मिले थे। पूजा दिसंबर 2021 में वार्ड क्रमांक 13 मांजरोद से पहली बार चुनाव में खड़ी हुई थीं। तब वे निर्विरोध जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं, लेकिन चुनाव निरस्त हो गए थे।

आज सुबह करीब 9.30 बजे कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी देवेंद्र पाटीदार जिला अस्पताल पहुंचे

राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र में एमए थीं पूजा दादू

पूजा ने खंडवा और इंदौर से पढ़ाई की थी। उन्होंने फाइनेंस में बीबीए की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद राजनीतिक शास्त्र और समाजशास्त्र में एमए किया। पिता राजेंद्र दादू भाजपा नेता थे, जो नेपानगर से दो बार विधायक रह चुके थे। पिता के निधन के बाद सीट खाली होने पर पूजा की बहन मंजू दादू विधायक रहीं। पूजा के परिवार में मां, एक भाई और दो बहनें हैं। दूसरी बहन अंजू दादू की शादी हो चुकी है जबकि मंजू और भाई अविवाहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *