Hershey’s चॉकलेट सिरप की सीलबंद बोतल में मिला मरा हुआ चूहा, Zepto से ऑर्डर किया था प्रोडक्ट – देखें VIDEO

NEW DELHI. सीलबंद खाने पीने के पैकेट में कीड़े मकौड़े से लेकर मरे हुए चूहे छिपकली निकलने के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। अब ताजा मामला हर्षे की चॉकलेट सिरप (Hershey’s chocolate syrup) का है। इस चॉकलेट सिरप के सीलबंद बोतल से मरा हुआ चूहा निकला है। यह चॉकलेट सिरप Zepto से ऑर्डर कर मंगाया था।

एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए दावा है कि इसकी बोतल के अंदर मरा हुआ चूहा निकला है। जिसे देख लोग हैरानी जता रहे हैं। महिला ने कहा कि उसने ये Zepto से ऑर्डर किया था। उसने इंस्टाग्राम पर शिकायत की, कंपनी की तरफ से इसका जवाब भी दिया गया है।

चॉकलेट सीरप में निकला मरा चूहा

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रामी नाम की यूजर लिखती हैं, ‘मेरे Zepto ऑर्डर में चौंकाने वाली चीज मिली, ये सभी की आंखें खोलने के लिए दी जा रही जानकारी है’ इसके बाद वो बंद ढक्कन को खोलती हैं और सीरप को एक कप में डालती हैं। इसमें उन्हें मरा हुआ चूहा मिलता है। उनके परिवार से कोई उसे पानी से धोता है, ताकि ये साफ तौर पर दिखा सके कि अंदर मिली चीज मरा हुआ चूहा है।

देखें वीडियों

Zepto को ऑर्डर दिया था चॉकलेट सिरप महिला ने लिखा कि ‘हमने ब्राउनी केक के साथ खाने के लिए Zepto को हर्षे चॉकलेट सिरप का ऑर्डर दिया था, जब उसे हमने केक पर डालना शुरु किया तो लगातार छोटे बाल मिलने लगे, फिर हमने उसे खोलने का फैसला किया। जब उसे खोला और डिस्पोजेबल गिलास में डाला तो मरा हुआ चूहा मिला। ये चूहा ही है या कुछ और इसे जानने के लिए हमने उसे बहते पानी में धोया, तब पता चला कि ये मरा हुआ चूहा ही है।’

चॉकलेट सीरप कंपनी ने दिया जवाब

चॉकलेट सीरप कंपनी ने महिला की पोस्ट पर रिप्लाई किया है। कंपनी ने कहा कि हमें ये देखकर बहुत दुख हुआ, कृपया हमें बोतल से UPC और मैन्युफैक्चरिंग कोड रेफरेंस नंबर 11082163 के साथ भेजें, ताकि हमारी टीम का सदस्य आपकी सहायता कर सके!’

customercare@hersheys.com पर रेफरेंस नंबर 11082163 के साथ भेजें, ताकि हमारी टीम का सदस्य आपकी सहायता कर सके!’

पोस्ट पर कमेंट कर रहे यूजर्स

अब इस हैरान कर देने वाले मामले में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह मैन्युफैक्चरिंग की समस्या है, अगर प्रोडक्ट सील बंद आया है, तो Zepto इसके लिए जिम्मेदार नहीं है.’ एक अन्य यूजर का कहना है, ‘हम कैसे पता लगा सकते हैं कि प्रोडक्ट में कुछ गड़बड़ है? मेरे लिए वेगन बनने का समय आ गया है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *