दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- “मैं हूं इंदिरा नगर की गुंडी”

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रखती हैं. यहां उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. वे अक्सर जिंदगी के तमाम किस्सों को फोटोज के जरिए बताती रही हैं. फैंस को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  की केमिस्ट्री काफी पसंद है. दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों और वीडियोज पर काफी दिलचस्प कमेंट करते हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने बचपन की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है. फोटो में दीपिका को पहचान पाना काफी मुश्किल है. खैर, फैंस को एक्ट्रेस की फोटो काफी पसंद आ रही है. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने बड़ा दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. उन्होंने खुद को ‘गुंडी’ बताया है.

दीपिका पादुकोण  ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक बड़ा ही मजेदार कैप्शन भी दिया है. वे लिखती हैं, “इंदिरा नगर की गुंडी हूं मैं”. दीपिका की यह फोटो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रही है और वे इस तस्वीर पर कमेंट्स के जरिये प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “किसका बच्चा खो गया ये?”. वहीं, एक और यूजर ने लिखा है, “बेबी पादुकोण कितनी क्यूट थी”. इसी तरह से दीपिका की पोस्ट पर फैन्स दिल और फायर वाली इमोजी बनाकर भी अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फोटो में अपनी मासूमियत से एक्ट्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया है.

बात करें दीपिका पादुकोण  के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें 2020 की फिल्म ‘छपाक’ में देखा गया था. आने वाले समय में दीपिका पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘83′ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनका कैमियो रोल होगा. वे फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *