जब मुकेश अंबानी से मिली दीपिका पादुकोण- देखें वायरल VIDEO

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रभास के, जिसका अब नाम बदलकर कल्कि 2898एडी हो गया है और अपने खास कैमियो रोल वाली फिल्म जवान के चलते चर्चा में हैं. इसी बीच उनके एक फैशन शो में हिस्सा लेने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुकेश अंबानी के साथ बातें करते हुए नजर आ रही हैं. जबकि वह पति रणबीर कपूर को ऑडियंस में बैठे सपोर्ट करती हुई भी दिख रही हैं.

मुकेश अंबानी संग दिखीं दीपिका पादुकोण

मनीष मल्होत्रा के फैशन शो का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण के कुछ अनसीन वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को गले लगाते हुए उनसे बातें करती हुई दिख रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

रणवीर-आलिया ने रैंप पर की एंट्री

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के चलते चर्चा में हैं. इसी बीच मनीष मल्होत्रा के रैंप वॉक पर दोनों ने एंट्री की. हालांकि जैसी उनकी नजर वाइफ दीपिका और मां पर पड़ी तो वह उनके पास पहुंच गए. इसका वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *