दीपिका पादुकोण को लेकर सामने आई ये परेशान कर देने वाली खबर

दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं।दरअसल दीपिका पादुकोण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। दरअसल एक्ट्रेस के शरीर में उलझन हो रही थी, तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटलाइज करना पड़ा। हालांकि, अब एक्ट्रेस की तबियत पहले से बेहतर बताई जा रही हैं।

हॉस्पिटल में हुए दीपिका के कई टेस्ट:-पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका सोमवार रात अच्छा नहीं महसूस नहीं कर रही थीं, जिस वजह से उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया। वहां पर दीपिका के कई टेस्ट हुए, जिसमें कल का पूरा दिन बीत गया है। हालांकि दीपिका की टीम की तरफ से अभी तक उनके ठीक होने की कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं आई है।

3 महीने पहले हार्ट रेट बढ़ने से हुई थीं हॉस्पिटलाइज:-हैदराबाद में फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान भी दीपिका की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हैदराबाद के कामिनी हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें एक्जामिन किया। हालांकि, ट्रीटमेंट के बाद हार्ट रेट स्टेबल होने पर दीपिका दोबारा शूटिंग के सेट पर लौट गई थीं।

दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स:-दीपिका पादुकोण साल 2023 में पठान में शाहरुख और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *