
‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की मूल श्रंखला ‘दिल्ली क्राइम’ ने 48वें ‘इंटरनेशनल एमी अवार्ड’ में ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज’ का पुरस्कार अपने नाम किया है। भारतीय-कनाडाई रिची मेहता के निर्देशन में बनी वेब श्रंखला दिल्ली में 16 दिसम्बर 2012 को पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ चलती बस में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर आधारित है।इस वेबसीरीज में एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) ने डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस का किरदार निभाया है, जिसे गैंग रेप और हत्या के आरोपियों को खोजने का काम सौंपा जाता है. वहीं, एमी अवार्ड्स में एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) को प्राइम वीडियो की ऑरिजनल वेबसीरीज ‘मेड इन हेवन (Made In Heaven)’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ के लिए नॉमिनेट किया गया था. हालांकि, यह अवार्ड बिली बैराट को ‘रिस्पांसिबल चाइल्ड’ के लिए मिला.
केवल यही नहीं, प्राइम वीडियोज की ‘फॉर मोर शॉट्स (Four More Shots)’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. हालांकि यह अवार्ड ‘नोब्डी लूकिंग (Nobody Looking)’ सीरीज ने अपने नाम किया. बता दें, ‘दिल्ली क्राइम’ ऐसी पहली भारतीय सीरीज है, जिसने इंटरनेशनल एमी अवार्ड जीता है.
48वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में गलेंडा (Glenda Jackson) जैक्सन को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला. उन्हें ‘एलीजाबेथ इज मिसिंग’ के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया. वहीं, ‘रिस्पांसिबल चाइल्ड (Responsible Child)’ को बेस्ट मिनी सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया. बेस्ट डोक्यूमेंट्री का अवार्ड ‘सामा’ ने अपने नाम किया. बता, दें कोरोनावायरस की वजह से ऐसा पहली बार हुआ कि इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स वर्चुअल तरीके से हुए. रिचर्ड काइंड (Richard Kind) ने शो न्यूयार्क सिटी के एक खाली थियेटर में होस्ट किया. जहां पर कोई लाइव ऑडियंस नहीं थी, था तो बस रेड कार्पेट.