दिल्ली सरकार का एक्शन: सलवार-सूट विवाद में पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट ने हटाया बैन, माफी मांगी और शुरू किया डिस्काउंट

दिल्ली सरकार ने पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट के वीडियो वायरल होने पर तुरंत कार्रवाई की। रेस्टोरेंट संचालकों ने परिधान आधारित प्रतिबंध हटाने की बात स्वीकार की है। कपिल मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट भारतीय परिधानों में आने वाले नागरिकों का स्वागत करेगा और रक्षाबंधन पर बहनों को डिस्काउंट भी देगा। सोशल मीडिया पर एक दंपत्ति को भारतीय परिधान में रेस्टोरेंट में प्रवेश से रोकने का वीडियो वायरल हुआ था

कपिल मिश्रा का एक्शन टुबाटा रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर बैन के बाद सरकार सख्त। वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली। Tubata Restaurant video viral Action: दिल्ली के पीतमपुरा स्थित टुबाटा रेस्टोरेंट के वीडियो वायरल होने पर दिल्ली सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है। जिसके बाद कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि रेस्टोरेंट के संचालकों ने स्वीकार कर लिया है कि परिधान आधारित कोई प्रतिबंध अब नहीं लगाएंगे।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा अपने एक और पोस्ट में लिखा कि “पीतमपुरा के इस रेस्टोरेंट के संचालकों ने स्वीकार कर लिया है कि परिधान आधारित कोई प्रतिबंध अब नहीं लगाएंगे व भारतीय परिधानों में आने वाले नागरिकों का स्वागत करेंगे। रक्षाबंधन पर भारतीय परिधानों में आने वाली बहनों को कुछ डिस्काउंट भी देंगे।

इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था कि -“पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है। ये अस्वीकार्य है। सीएम रेखा गुप्ता जी ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस घटना की जांच व तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।”

इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था कि -“पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है। ये अस्वीकार्य है। सीएम रेखा गुप्ता जी ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस घटना की जांच व तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।”

ऐसे रेस्टोरेंट को बंद किया जाना चाहिए। जो रेस्टोरेंट हमारे कल्चर के खिलाफ है, उसको नहीं चलने दिया जा सकता है। अगर हमारी राष्ट्रपति आ जाएं, या फिर दिल्ली की सीएम जो खुद एक महिला हैं आ जाएं तो उनको भी यहां रोक दिया जाएगा। इन कपड़ों में क्या समस्या है? ऐसे रेस्टोरेंट को हिंदुस्तान में होना ही नहीं चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *