डिलिवरी ब्वॉय ने लिफ्ट में फंसी मां और बच्चे की ऐसे की मदद -देखे VIDEO

कुछ लोग मसीहा बनकर दूसरों की जिंदगी बचाते हैं और मिसाल बन जाते हैं, ऐसे ही एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में एक डिलीवरी ब्वॉय एक मां और बच्चे के साथ लिफ्ट में नजर आता है और अगले ही पल किसी गड़बड़ी के कारण लिफ्ट अचानक काम करना बंद कर देती है, जिससे उसमें सवार लोग घबरा जाते हैं, लेकिन ये डिलीवरी ब्वॉय हिम्मत दिखाता है और जब तक दरवाजे नहीं खुलते मां और बच्चे को संभालता है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप डिलीवरी मैन को एक महिला और बच्चे के साथ लिफ्ट में देख सकते हैं. जब लिफ्ट रुक जाती है, लिफ्ट में सवार लोग घबराने लगते हैं और वह आदमी लिफ्ट के बेहतरी के लिए बटन दबाने लगता है. ऐसी तनावपूर्ण स्थिति के दौरान भी उस व्यक्ति को मां और बच्चे को सांत्वना देते हुए और संभालते देखा जा सकता है. थोड़ी देर बाद दरवाजा खुल जाता है और महिला और उसका मासूम बच्चा सुरक्षित वहां से निकल जाते हैं.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सराहना

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस शख्स को खूब सराहना मिल रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘महिला अपने बच्चे की रक्षा कर रही है. वह आदमी उन दोनों की रक्षा कर रहा है. यही मानवता और एकजुटता है. वे खूबसूरत लोग हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अच्छे लोग हमेशा दूसरों की रक्षा करते हैं और मदद करते हैं.’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘यही तो इंसानियत है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *