
?देव – दीवाली पर दीपक से अपने तमाम कष्ट/ परेशानियों का अंत करें और मनोकामना पूर्ण करें और ऐसे अपना भाग्य बदलें?
?ऐसे बने देवों के देव महादेव, कैसे पाएं महादेव से महा कृपा?
आज 2020 का आखरी, महान योगों से सुसज्जित दिन है अपना सोया भाग्य जगाने का, तमाम कष्टों के अंत का , देवों के देव महादेव से महा कृपा पाने का और लक्ष्मी की कृपा पाने का सुनहरा अवसर है।
कार्तिक पूर्णिमा, सोमवार का दिन,सिद्ध योग, रोहिणी खुद चंद्रमा का नक्षत्र, आंशिक छाया चंद्रग्रहण, आज की दिनांक 30-11-2020 योग 9 मतलब मंगल का अंक, मंगल ही मंगल।
महानों में श्रेष्ठ कार्तिक और श्रेष्ठ दिन पूर्ण मासी मतलब पूर्णिमा।
हम मनुष्यों की दीवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली इसलिए मनाई जाती है और आज का दिन बेहद खास, अहम और महत्वपूर्ण है। देवताओं की भी नाक में दम करनेवाला, विष्णु का सुदर्शन चक्र भी बेअसर करनेवाला, आंतक, अत्याचार, अधर्म, अनीति का पर्याय बन चुका, तीनों लोकों में हा हा कार मचानेवाला त्रिप्रासुर नामक महा राक्षस का महा अंत किया देवों के महादेव का खिताब भी आज ही के दिन देवताओं ने भोलेनाथ को प्रदान किया। आज ही के दिन इसी उपलक्ष्य में ब्रह्मांड के सभी देवी देवताओं ने महादेव का गुणगान किया, हर्षोल्लास से देव दीपावली मनाई। आज के दिन पूरा ब्रह्मांड शिवलिंग में समा जाता है, सारी शक्तियां विष्णु लक्ष्मी सहित सम्माहित हो जाती है। परम परमेश्वर महादेव इसी दिन असम्भव को संभव और अनहोनी को होनी कर सकते है, विधि के विधान बदलने का सामर्थ्य, ताकत और हैसियत सिर्फ भोलेनाथ के पास ही होती है और शिवरात्रि के बाद आज वो खास दिन है जब महादेव से पूर्ण विश्वास, भक्ति भाव, आत्मा से पूजा अर्चना कर कुछ भी वरदान पाया जा सकता है , इसमें तनिक मात्र भी संदेह नहीं।
♦️इन अमोघ और अचूक उपायों से बदले भाग्य♦️
?काल सर्प दोष या राहु केतु के दोष खात्मे के लिए चांदी के नाग- नागिन जोड़ें रखकर शिव लिंग पे गंगा जल, दूध एवम काले तिल मिश्रित जल से अभिषेक और चंदन का इत्र लगाकर, खीर का भोग लगाकर सफेद पुष्प अर्पण करें।
?अश्वमेघ यह लाभ पाने के लिए आज से नियमित रूप से शिवलिंग पे रात्रि 10,30 और 11 के मध्य घी या तिल के तेल का नियमित रूप से दीपक जलाएं।
?जिनकी चंद्रमा की महादशा चल रही हो, जीवन में तनाव हो या अवसाद हो वो अर्द्ध चंद्रमा चांदी का अर्पण कर दूध की धार से अभिषेक करें।
?लीगल या विवाद से मुक्त होने के लिए रात्रि 11 के बाद शिवलिंग पर असली मोटी अर्पण करें।
?ऐश्वर्य पाने के लिए चांदी का चौमुखी दीपक जलाएं।
? अपार सुख समृद्धि और वरदानों के लिए शिवलिंग पर चांदी का बिल पत्र अर्पण करें।
?भोलेनाथ की पूजा लक्ष्मी और कुबेर भी करते है, उनके खज़ाने भी भोलनाथ की कृपा से ही भरते है। शिवालय में बैठकर 11 से अर्द्ध रात्रि तक जोभी भक्त शिव महिम्न स्त्रोत, या शिव तांडव स्त्रोत, या 11 माला ॐ देव देवाय नाम का जाप करेगा, शिवालय को सजाएगा, यक़ीनन वो राजा सा जीवन ही जिएगा।
?महादेव को आज जो कमल, बिल पत्र, इत्र, सफेद पुष्प अर्पण करेगा उसकी मनोकामना पूर्ण होगी।
? विभिन्न दीप दान से पाएं कृपा और बदले भाग्य?
?आज रात्रि लक्ष्मी जो साक्षात् इस लोक पर विष्णु के साथ मौजूद होती है बैंकुठ लौट जाएंगी। इसलिए लक्ष्मी प्राप्ति के लिए 11 सिक्के डालकर पीपल वृक्ष पर घी का चौमुखी दीपक जलाएं।
?कर्ज समाप्त करने के लिए केसर डालकर पीपल पर चौमुखी घी* का दीपक जलाएं।
?ऐश्वर्य के लिए *चंदन इत्र घी के साथ बड़ पर चौमुखी दीपक जलाएं।
?विवाद और कोर्ट कचहरी से मुक्ति पाने के लिए 2 लौंग के जोड़ें साबूत सरसों के तेल में डालकर शिवलिंग पर जलाएं।
?व्यापार वृद्धि के लिए दीपक में आंवला डालकर फिर घी डालकर, केसर मिलाकर स्वस्तिक के ऊपर चौमुखी दीपक विष्णु लक्ष्मी मंदिर में जलाएं और हर पूर्णिमा पर जलाएं।
?नदी किनारे, तालाब, श्मशान, चौराहें, बगीचे पर जरूर दीप दान करें।
? आकाश दीप, आकाश की ओर देखकर, अपने कष्ट,या मनोकामना बोलकर या अपनी बात रखकर अपनी छत पर चौमुखी स्वस्तिक हल्दी के ऊपर रखकर जरूर जलाएं।
?आज योग ब्राह्मण या कर्मकांडी पण्डित को सफेद वस्त्र और हर सब्जी का दान जरूर करें जिससे कष्टों का समाधान निकलें।
?साफ सफाई वाली हरिजन को भी चावल और हरी सब्जी का दान जरूर करें जिससे रुकावटें खत्म हो।
☘️ उपाय मनोभाव, पूर्ण विश्वास, भक्ति भाव से करने पर ही फलित होते है☘️
पण्डित राजेश शर्मा, इंदौर
फाउंडर – रियल हैप्पीनेस
मोटीवेशन, वास्तु, मैनेजमेंट, फैमिली और हैप्पीनेस गुरू
अंकज्योतिष
कलर, पिरामिड, क्रिस्टल, हकीक, गंध, औरा थेरेपिस्ट
9009977999