देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 KM दूर उत्तराखंड से ‘सस्ती ज़मीन’ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला इंटर-स्टेट गिरोह गिरफ्तार, ₹29.50 लाख नकद और दो लक्जरी कारें जब्त, मास्टरमाइंड इकबाल खान फरार

1000 KM दूर ऑपरेशन!  देवास पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों की ठगी करने वाला इंटर-स्टेट गिरोह गिरफ्तार!
उत्तराखंड में ‘सस्ती ज़मीन’ बेचने का झांसा देकर देश भर के प्रॉपर्टी ब्रोकर्स को करोड़ों का चूना लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 शातिर सदस्य रुड़की, हरिद्वार से गिरफ्तार।
कैसे करते थे ठगी? आरोपी जस्ट डायल के ज़रिए ब्रोकर्स को ढूंढते थे, फर्जी पहचान पत्र दिखाते थे और टोकन राशि लेकर एग्रीमेंट का समय टाल देते थे।

गिरफ्तारी का टर्निंग पॉइंट: गिरोह ने अपने पहले शिकार (पीड़ित तेजकरण) के भांजे को भी उसी ज़मीन के सौदे में फँसाने की कोशिश की, जिससे पूरा खेल खुल गया।
बरामदगी: पुलिस ने मौके से ₹29 लाख 50 हज़ार नकद और दो लक्जरी कारें जब्त कीं।


Dewas पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य सक्रिय गिरोहों में भी हड़कंप मच गया है। मास्टरमाइंड इकबाल खान सहित फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सतर्क रहें!  ऐसे फ्रॉड्स से बचने के लिए ज़मीन के दस्तावेज़ों की पूरी जाँच ज़रूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *