
भारतीय किक्रेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. धनश्री अपने डांस के वीडियो पोस्ट करके सुर्खियां बटोरती रहती हैं. दोनों सोशल मीडिया पर साथ में भी वीडियो डालते रहते हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि मानो दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है. ये कोई और नहीं बल्कि दोनों स्टार्स की सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चल रहा है.
बता दें कि युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने इंटाग्राम बायो में अपने नाम के पीछे से पति का सरनेम हटा दिया. इससे फैंस में खलबली मच गई है और उनके मन में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. अब वो अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल के बीच जरूर कुछ हुआ है.
वहीं धनश्री वर्मा की इस एक्टिविटी के बाद उनके पति युजवेंद्र चहल ने इंटास्टोरी लगाई. जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई लाइफ शुरू हो रही है. युजवेंद्र चहल की इस स्टोरी ने भी बवाल मचा दिया. स्टार्स की इस हरकत के बाद फैंस को ये अंदाज़ा होने लगा है कि कपल के बीच कुछ तो गड़बड़ चल रहा है. हालाकि दोनों ने इस बात पर अभी तक कोई सफाई नहीं दी है.
बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई थी. दरअसल, चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री वर्मा की क्लास ज्वॉइन की थी, यहीं से इन दोनों की लव स्टोरी परवान चढ़ी. धनश्री वर्मा डांस कोरियोग्राफर और एक डेंटिस्ट भी हैं. धनश्री का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल है, इस चैनल पर 26 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं.
2020 में रिश्ते को किया ऑफिशियल
9 अगस्त 2020 को युजवेंद्र ने रोके की खबर सुनाते हुए अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। धनश्री के साथ फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद 22 दिसंबर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद यह कपल अपनी क्यूटनेस और रोमांटिक फोटोज के कारण आए दिन चर्चा में रहा।
एशिया कप में वापसी करेंगे चहल
आपको बता दें टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज यजुवेंद्र चहल लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप में वापसी करेंगे. चहल ने अबतक भारत के लिए 67 वनडे में 118 विकेट हासिल किए हैं. वहीं उन्होंने 62 टी20 मुकाबले में उन्होंने 79 विकेट झटके हैं. चहल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के ओर से भी खेलते हैं.