खरीदारी के कुल 4 शुभ मुहूर्त , 12 – 13 नवंबर को मनायी जायेगी धन्वंतरि जयंती , जानें इसका महत्व व मान्यताएं-डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री

 

खरीदारी के कुल 4 शुभ मुहूर्त , 12 – 13 नवंबर को मनायी जायेगी धन्वंतरि जयंती , जानें इसका महत्व व मान्यताएं
मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ने विशेष चर्चा मे बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन्वंतरि जयंती है । इस दिन धन त्रयोदशी और धनतेरस मनाया जाता है । मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान आज ही के दिन धन्वंतरि देव अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे । इनका पूजन करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है । इस दिन धातु की वस्तुओं की खरीदारी सुख – संपन्नता का कारक माना जाता है ।
ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री बताते हैं कि इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का शुभारंभ गुरुवार , 12 नवंबर को सायं 06:02 बजे से हो रहा है । जो शुक्रवार 13 नवंबर की दोपहर 03:46 बजे तक रहेगी । इसलिए 12 नवंबर को सायं 06:02 बजे के बाद से धनतेरस को लेकर खरीदारी की जा सकती है । प्रदोष व्रत भी 12 को ही रहेगा ।
12 नवंबर को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सायं 04:09 से 7:09 बजे बजे तक श्रेष्ठ रहेगा 13 नवंबर को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:59 से 10:06 बजे , 11:08 से 12:51 बजे तक रहेगा ।
राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं की खरीदारी , घर में धन – वैभव और सुख – समृद्धि का होगा वास ।
राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी
मेष :- सोना – चांदी की वस्तु , इलेक्ट्रॉनिक गुड्स , जमीन – जायदाद , वाहन की खरीदारी से बचें वृषभ :- चांदी , हीरा , जमीन – जायदाद , फिक्स डिपॉजिट , वाहन आदि
मिथुन :- जमीन – जायदाद , इलेक्ट्रॉनिक गुड्स , सोना व चांदी
कर्क :- सोना – चांदी की वस्तु या आभूषण , शेयर मार्केट मे निवेश , जमीन जायदाद ।
सिंह :- सोना , तांबा , फिक्स डिपॉजिट , शेयर बाजार आदि मे निवेश , लकडी के फर्निचर ।
कन्या :- सोना व चादी , इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स , जमीन-जायदाद ।
तुला :- चांदी , फिक्स डिपॉजिट , शेयर बाजार से दूर रहे , वाहन खरिदी से बचे ।
वृश्चिक :- सोना – चांदी , जमीन – जायदाद , किसी भी प्रकार का निवेश ।
धन :- सोना , इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स , शेयर बाजार , जमीन-जायदाद ।
मकर :- चादी , जमीन-जायदाद , इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स , स्टील फर्निचर ।
कुंभ :- सोना , फिक्स डिपॉजिट , चांदी , वाहन खरिदी से बचे ।
मीन :- हर प्रकार की खरिदी , एवं निवेश श्रेयस्कर रहेगा ।
डाँ. अशोक शास्त्री ने विशेष जानकारी देते हुए कहा कि धनतेरस पर खरीददारी करने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है । लेकिन इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है । इस दिन कुछ न कुछ नए वस्तु की खरीदारी की जाती है । आइए जानते है कि धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए…
धनतेरस पर क्या न खरीदें
– धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची नहीं खरीदना चाहिए. इसलिए भूलकर भी धनतेरस पर धारदार वस्तुओं की खरीदारी नहीं करें ।
– धनतेरस पर तेल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है । इसलिए आपको इस दिन तेल तो बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए ।
– आपको धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन या उससे बनी कोई वस्तु अपने घर पर लानी चाहिए ।
– इस दिन आपको कोई भी नुकीली चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए ।क्योंकि इन चीजों को भी धनतेरस पर खरीदना शुभ नहीं माना जाता है ।
– इस दिन कांच का सामान भी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है । इसलिए संभव हो तो कांच का सामान भी इस दिन बिल्कुल भी न खरीदें ।
– धनतेरस पर गाड़ी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है । लेकिन आपको कभी भी गाड़ी राहु काल में नहीं खरीदनी चाहिए ।
– इस दिन काले रंग की वस्तुएं भी खरीदना अशुभ माना जाता है । इसलिए आपको धनतेरस पर काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए ।
– इस दिन आपको शराब या अन्य कोई ऐसी तामसिक चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए । क्योंकि धनतेरस पर यह सभी चीजें खरीदना निषेध माना जाता है ।
– धनतेरस आप लौहे के बर्तन , छाता या जूते आदि खरीदना निषेध माना जाता है ।
– लोहे के बरतन , छाता या जूते आदि भी बिलकुल न खरीदै क्योकि इन सभी वस्तुओं का संबंध शनि देव से माना गया है ।
– यदि आप किसी को कोई उपहार देना चाहते है तो धनतेरस के एक दिन पूर्व ही उसे भिजवादे , धनतेरस के दिन सिर्फ अपने लिए ही चीजे खरीदे ।। जय हो ।। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

–: शुभम् भवतु :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *