IPL 2020: विज्ञापन की दुनिया में धोनी की धमक,आईपीएल में नहीं चलने के बावजूद इस सीजन एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट से कमा सकते हैं 150 करोड़ रुपए

स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन विज्ञापन की दुनिया में उनकी चमक बरकरार है. TAM इंडिया रिसर्च की डिविजन TAM Sports द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार धोनी अभी 16 ब्रांड के साथ जुड़े हैं. इंडस्ट्री का अनुमान है कि धोनी सिर्फ आईपीएल में ही विज्ञापनों के जरिए 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी के पास अभी एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड आफ इंडिया (AMFI), खाताबुक, ड्रीम 11 और पोकरस्टार्स सहित कई जानी मानी कंपनियों के विज्ञापन हैं.

आईपीएल में एंडोर्समेंट से 150 करोड तक की कमाई:-टैम स्पोर्टस की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, धोनी आईपीएल में एंडोर्समेंट से 120 से 150 करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं। धोनी खुद को एक एक्टर के रूप में पोजीशन करने में सक्षम हैं। हर एडवर्टाइज में वे एक अलग ही पर्सनालिटी के रूप में आते हैं। विश्लेषक यह मानते हैं कि ब्रांड के लिए धोनी को सेलेक्ट करने के लिए कई सारे कारण हैं। इसमें खासकर एथलीट, एक्टर्स उनकी विशेषता है। हालांकि, आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक नौ मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिली है जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

 

ढेर सारी कंपनियां धोनी पर दांव लगाती हैं:-विश्लेषक कहते हैं कि अगर हम आईपीएल को विशेष रूप से देखें तो पाते हैं कि विराट की तुलना में धोनी हमेशा एक बड़े ब्रांड के रूप में उभरकर आते हैं। यही एक बड़ा कारण है कि आईपीएल के इस सीजन में ढेर सारी कंपनियां धोनी पर दांव लगाती हैं। धोनी, सामाजिक, कल्चरल और इकोनॉमिक बैरियर के रूप में खुद को पेश करते हैं।

एक दिन की शूटिंग के लेते हैं 1.5 करोड़ रुपए:-अनुमान के मुताबिक, धोनी वर्तमान में हर दिन की शूटिंग के लिए 1.5 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। धोनी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पोकरस्टार्स, कार्स 24, इंडियन टेरेन, रेड बस, लग्जरी वॉच ब्रांड पनेराई, अशोक लीलैंड, कोका-कोला के स्पोर्ट्स ड्रिंक पॉवरडे, स्निकर्स, ड्रीम 11, गल्फ ऑयल इंडिया, इंडिगो पेंट्स, रियल्टी कंपनी सुमाधुरा ग्रुप और अन्य ब्रांड से जुड़े रहे हैं। 39 वर्षीय धोनी ने ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट और एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के साथ कई प्रोजेक्ट-आधारित कैंपेन भी किए हैं।

आगे भी बरकरार रहेगा धोनी का ‘ब्रांड’ जलवा:-ऐडएक्स इंडिया और टैम मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल जनवरी से नवंबर 2019 तक धोनी ने देश की किसी भी सिलेब्रिटी से ज्यादा ऐड साइन किए। धोनी की रिटायरमेंट से उनके फैन्स भले मायूस हुए होंगे, लेकिन बाजार इससे बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। इस बारे में एक्सपर्ट के पहले ही साफ कर दिया है कि ब्रांड्स के लिए धोनी अभी भी विश्वास का दूसरा नाम हैं और रिटायरमेंट से अभी उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *