दीया मिर्जा 15 फरवरी को कर रही हैं शादी, जानिए कौन हैं वैभव रेखी

बॉलिवुड से इन दिनों एक के बाद एक शादी की खबरें आ रही हैं। इस कड़ी में लेटेस्ट नाम जुड़ रहा है दीया मिर्जा का। रिपोर्ट्स हैं कि वह बहुत जल्द ही शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दीया 15 फरवरी को एक छोटे से फंक्शन में नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी।spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक, दीया बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं,जिसमें उनके कुछ खास दोस्त, फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे. यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी जिसमें दोनों के तरफ के करीबी लोग ही शामिल हो सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान दीया और वैभव की दोस्ती बढ़ी. और दोनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ बिताया.

आपको बता दें कि वैभव मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर हैं. साथ ही वह जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे. सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है. दीया की पहली शादी साहिल संघा से हुई थी. फिर दोनों 11 साल साथ रहने के बाद 2019 में सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की.

 

दीया मिर्जा  और साहिल दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि” हम अलग होने जा रहे हैं लेकिन हमारे बीच के रिश्ते हमेशा सौहार्दपूर्ण रहेगा. हमने कानूनी तौर से अलग होने का फैसला किया है. लेकिन हम हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *