ग्वालियर में DIG की पत्नी से ठगी का मामला, हाउस मेड देने के नाम पर ठगे 37 हजार रुपये; ऐसे हुआ फ्रॉड – देखे VIDEO

 

पुलिस ऑफिसर मैस की घटना

ग्वालियर में DIG चंबल, कुमार सौरभ की पत्नी मेघा सिन्हा के साथ इंटरनेट पर सर्च कर तलाशी गई हाउस मेड और प्लेसमेंट एजेंसी 37 हजार रुपए की ठगी कर गए हैं। घटना 31 दिसंबर की शाम से एक जनवरी 2024 की सुबह 6 बजे के बीच हुई है। DIG की पत्नी को एक हाउस मेड चाहिए थी। उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया तो राधा प्लेसमेंट के ऑनर ने उनसे संपर्क कर गुडिया नाम की मेड से VIDEO कॉलिंग कराकर डील की।

इसके बाद उनका एक साथी हाउस मेड को लेकर कंपू पुलिस ऑफिसर मैस लेकर पहुंचा। यहां चार महीने का वेतन, कमीशन 37 हजार रुपए एडवांस लेकर मेड को वहां छोड़ आया। पर अगले दिन सुबह 6 बजे मेड गायब हो गई। इस पर प्लेसमेंट एजेंसी को कॉल किया गया तो उनका कहना था कि हम तो ऐसे ही ठगते हैं, जो करना हो कर लेना। DIG की पत्नी ने कंपू थाना में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बिना देर किए धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के कंपू स्थित पुलिस ऑफिसर मैस निवासी 33 वर्षीय मेघा सिन्हा पत्नी कुमार सौरभ के साथ हाउस मेड के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। मेघा के पति कुमार सौरभ IPS ऑफिसर हैं और अभी DIG चंबल के पद पर पदस्थ हैं। उनको एक अच्छी हाउस मेड की जरुरत थी जिस पर उन्होंने इंटरनेट पर हाउस मेड की प्लेसमेंट करने वाली एजेंसियों को सर्च किया। इस दौरान सुरेखा डॉट कॉम वेबसाइट का पता लगा। इस पर उन्होंने अपनी डिटेल छोड़ी तो कुछ देर बाद किसी अरुण वर्मा का कॉल आया। अरुण ने खुद को राधा प्लेसमेंट सर्विस का ऑनर बताते हुए कहा कि हम घरेलु कार्य व शिशु पालन के लिए मेड उपलब्ध कराते हैं। आपको आपके मन के मुताबिक मेड हम उपलब्ध करा देंगे।

30 दिसंबर को मेड से कराई वीडियो कॉलिंग

DIG की पत्नी को 30 दिसंबर को अरुण वर्मा ने कॉल किया। बताया कि उनके लिए एक हाउस मेड मिल गई है। गुड़िया नाम की एक मेड से VIDEO कॉलिंग भी कराई। साथ ही बताया कि उनका साथी वीरेन्द्र कुमार मेड को लेकर आपके पास आएगा। 31 दिसंबर को वीरेन्द्र उनके घर आया और गुडिया से मेघा सिन्हा को मिलवाया। साथ ही बताया कि 7 हजार रुपए मासिक वेतन के आधार पर गुड़िया काम करेगी। चार महिने का वेतन एडवांस जमा करना होगा। साथ ही 9 हजार रुपए एजेंसी का कमीशन नकद देना होगा। मेघा सिन्हा ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट कर देती हूं तो वीरेन्द्र ने बोला किहमारे यहां कैश ही चलेगा। जिस पर उन्होंने 37हजार रुपए वीरेन्द्र को दे दिए।

नए साल की सुबह गुड़िया हो गई फुर्र 31 दिसंबर की शाम को गुड़िया DIG चंबल के घर पर काम करने के लिए आई। नए साल की सुबह जब DIG की पत्नी ने रूम में देखा तो उनकी मेड गुड़िया नहीं थी। बाहर निकलकर तैनात पुलिस जवानों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे सामने मैदान में घूम रही थी। फिर किसी के साथ बैठकर चली गई।

एजेंसी का ऑनर बोला- हम ऐसे ही ठगी करते हैं

इस पर जब DIG की पत्नी ने प्लेसमेंट एजेंसी के ऑनर को कॉल किया तो कई कॉल के बाद उसने कॉल रिसीव किया। उसका कहना था कि हमें पैसे मिल गए हैं। हमारा काम ही धोखाधड़ी करने का है। अब तुम्हे जो करना है कर लो। उसका कहना था कि हमारे सारे दस्तावेज भी फर्जी थे। धोखाधड़ी का अहसास होते ही मेघा ने पति को पूरी बात बताते हुए कंपू थाना पहुंचकर शिकायत की है। मामला DIG की पत्नी से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है।।

पुलिस का कहना

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि महिला के साथ हाउस मेड के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। ऐसे में लोगों से अपील है जब तक पुलिस वैरीफिकेशन न हो जाए कोई भी कर्मचारी, नौकर या किराएदार को नहीं रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *