
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वहींइस जोड़े ने अजतक कभी भी एक दूसरे को डेट करने की बात तो पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं की है। हालांकि अब दिवाली के मौके पर आलिया ने रणबीर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर ऐलान कर दिया है कि वो साथ हैं।इस तस्वीर में रणबीर आलिया को होल्ड किए नजर आ रहे हैं . फैंस की नजरें इस तस्वीर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं.

आलिया ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
दिवाली के मौके पर आलिया भट्ट ने फिलहाल तो एक बात साफ कर दी है कि उनकी लाइफ में रणबीर के लिए खास जगह है. रणबीर के साथ बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में संमवन स्पेशन और हार्ट इमोजी शेयर की. इस तस्वीर पर फैंस ही नहीं सेलेब्स के भी कमेंट की लाइन लग गई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘रब ने बना दी जोड़ी’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘फाइनली दोनों की साथ में फोटो, ये रहा दिवाली का शानदार गिफ्ट.’ आपको बता दें कि त्योहार के खास मौके पर कपल मां काली के दर्शन करने भी गए थे.
फिल्मों में साथ नजर आएंगे दोनों
आलिया और रणबीर दोनों ही बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं. दोनों के काम की बात करें तो अब वे दोनों साथ में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में नजर आएंगे. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में उनके साथ बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी दिखाई देगें. इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं वहीं रणबीर कपूर के पास ‘एनिमल’ और ‘शमशेरा’ फिल्म भी है